विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karwa Chauth 2025: छलनी की आड़ से चांद का दीदार करती सुहागिन, कारागार में महिलाओं ने व्रत रखकर की पूजा

Published: Fri, 10 Oct 2025 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 10 Oct 2025 07:58 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कारागार में तीन बंदी महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा और छलनी से चांद देखकर पूजा ...और पढ़ें

छलनी की आड़ से चांद का दीदार करके महिलाओं ने तोड़ा व्रत।

छलनी की आड़ से चांद का दीदार करके महिलाओं ने तोड़ा व्रत।

HighLights

  1. कारागार में तीन महिलाओं ने रखा करवा चौथ।

  2. छलनी से चांद देखकर की पति की पूजा।

  3. प्रशासन ने पूजा सामग्री उपलब्ध कराई।

संवाद सूत्र, सुलतानपुर। अखंड सौभाग्य व परिवार की सुख-शांति, समृद्धि के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को दिनभर निर्जला व्रत रखा। देररात छलनी की आड़ से चंद्रोदय का दर्शन कर परंपरा पूरी की। करवा चौथे पर घर-घर पूजन-अनुष्ठान एवं परंपरा निभाई गई। व्रती महिलाओं को पतियों ने प्रसाद खिलाने के बाद पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया।

करवा चौथ पर सुबह से ही घर-घर में उल्लास नजर आया। दिनभर महिलाओं ने पूजन सामग्री, करवे, साड़ियां खरीदी और हाथों में मेहंदी रचाई। पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति स्नेह, समर्पण व आस्था का पर्व करवाचौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

देर रात चांद दिखते ही सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पतियों के लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व महिलाओं ने घरों व मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की।

नमकमंडी की अंजू गुप्ता, महुअरिया की अनुराधा सोनी, पंजाबी कालोनी की पूनम गुप्ता, शास्त्रीनगर की साक्षी गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि सोलह श्रृंगार कर व पारंपरिक परिधान में सज-धज कर महिलाओं ने रात में घरों की छतों पर छलनी से चंद्रमा के दर्शन किए व अर्घ्य देकर आशीर्वाद लिया।

पति के हाथों अन्न ग्रहण कर सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण कराया। घरों में विविध पकवान बनाए गए। वहीं पुरुषों ने भी पत्नियों को परंपरा के अनुसार उपहार भेंट किए।

उधर, जिला कारागार में विभिन्न आपराधिक मामलों में निरुद्ध 46 बंदी महिलाओं में से तीन महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखकर पूजा अर्चना की। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविन्द ने बताया कि व्रती महिलाओं को पूजन सामग्री के साथ फलाहार की व्यवस्था कराई गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।