विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगेश यादव एनकाउंटर मामला: राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट

Published: Thu, 12 Sep 2024 02:21 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सराफा लूट कांड के आरोपित मंगेश यादव के एनकाउंटर प्रकरण में राज्य मानवाधिकार आयोग ने ...और पढ़ें

राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगा है।
राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगा है।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। सराफा लूट कांड के आरोपित रहे जाैनपुर के अपराधी मंगेश यादव के एनकाउंटर प्रकरण में राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगा है। डीएम को भेजी गई नोटिस में शिकायतकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता डा. गजेन्द्र सिंह यादव को संबद्ध कर जांच की रिपोर्ट को 27 सितंबर या उससे पहले भेजने का निर्देश दिया गया है।

प्रकरण को स्वयं डीम को देखने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोग द्वारा 30 सितंबर को सुनवाई की जाएगी। पांच सितंबर को एसटीएफ टीम ने मंगेश का एनकाउंटर किया था, जिसकी शिकायत राज्य मानवाधिकार आयोग में की गई थी।

उधर, डीएम के आदेश पर मंगलवार से मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। लम्भुआ उपजिला मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह प्रकरण की जांच कर रही हैं। उन्हाेंने मंगेश के एनकाउंटर के संबंध में 20 सितंबर तक व्यक्तियों, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि से उनके कथन, साक्ष्य व अभिलेख आदि मांगे हैं। ताकि जांच की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।