ओपी राजभर ने वीबी-जी राम जी को बताया ग्रामीण समाज के लिए बड़ा परिवर्तन, 125 दिन की रोजगार की गारंटी
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वीबी जी राम जी अधिनियम को ग्रामीण समाज के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह मनरेगा की कमियों को दूर करता है ...और पढ़ें

ओम प्रकाश राजभर ने जी राम जी को बताया ग्रामीण समाज के लिए बड़ा परिवर्तन।
HighLights
वीबी जी राम जी अधिनियम ग्रामीण समाज के लिए ऐतिहासिक कदम।
रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन की गई।
काम न मिलने पर भत्ता, देरी पर मजदूरी पर ब्याज।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। वीबी जी राम जी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) अधिनियम पर जिले के प्रभारी व पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह मेहनतकश ग्रामीण समाज के लिए बड़ा परिवर्तन व ऐतिहासिक कदम है। मनरेगा में जो खामियां थी। वह इस अधिनियम में दूर किया गया है। रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मनरेगा में बेरोजगारी भत्ता का लाभ मिलना लगभग असंभव था। इसके लिए उसमें कई शर्तें थीं। लेकिन, विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम में सभी शर्ताें को हटा दिया गया है।
अब यदि काम मांगने पर कार्य न मिले, तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। प्रतिदिन के ब्याज को जोड़ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार मजदूरी में देरी होने की शिकायतें मिलती थीं।
अब मजदूरी का भुगतान न होने पर जितने दिन लेट होता है, उतने दिन का ब्याज दिया जाएगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और श्रमिकों को पूरा हक मिलेगा। भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। एक सवाल पर उन्हाेंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल जाने पर गांधी खत्म नहीं हो जाएंगे।
उन्हाेंने पंचायत चुनाव के बारे में कहा कि वह समय पर होगा। एसआइआर के समापन के बाद आरक्षण तय करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन होगा। अयोध्या में मांस की बिक्री पर लगी रोक पर उन्हाेंने कहा कि जिसे खाना हो वह परिक्षेत्र से बाहर जाकर खाए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व राजेश गौतम उपस्थिति में भाजपा व सुभासपा के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता किया। इसके पहले उन्होंने प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की। डीएम कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी
अखिलेश पर वार, क्या स्वर्ग से लाएंगे मतदाता
पंचायती राज मंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश पर वार किया। कहा, जो मृतक मतदाता हो गए हैं, क्या वह उन्हें स्वर्ग से ले आएंगे। प्रदेश में 46 लाख मतदाता सूची में मृतक हैं। व्यंग्य करते हुए कहा कि वही ला सकते हैं। वह जातिवादी राजनीति करते हैं। ब्राह्मण विधायकाें के भाेज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान का उन्हाेंने समर्थन किया।