Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर : बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का सत्यापन करेगी तहसील स्तरीय जांच समिति, कमेटी एक सप्ताह में सौंपेगी रिपोर्ट

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 06:03 PM (IST)

    सुलतानपुर में बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए तहसील स्तरीय जांच समितियों का गठन किया गया है। ये समितियां माध्यमिक विद्यालयों की स्थलीय व अभिल ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. बोर्ड परीक्षा केंद्रों के सत्यापन को तहसील स्तरीय समिति गठित।

    2. समिति सात दिन में स्थलीय व अभिलेखीय जांच रिपोर्ट देगी।

    3. ऑनलाइन प्रक्रिया से निर्धारित होंगे केंद्र, रिपोर्ट जिलाधिकारी को।

    संवाद सूत्र, सुलतानपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की जांच तहसील स्तरीय जांच समिति करेगी। समिति माध्यमिक विद्यालयों की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करते हुए त्रुटि सहित जांच आख्या सात दिन के अंदर देगी। उसके बाद उसे जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।

    समिति अपने फोन में डाउनलोड किए एपीआइ युक्त मोबाइल एप पर अपनी आइडी एवं पासवर्ड से लागिन कर विद्यालय प्रांगण में पहुंचेंगे। वहां विद्यालय का स्पष्ट नाम सहित एक फोटो खींचकर प्रदर्शित करेंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आनलाइन प्रक्रिया से कराया जाएगा। बीते सत्र शैक्षिक सत्र में 122 केद्रों का निर्धारण किया गया था।

    जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने तहसीलवार जांच समिति का गठन किया है। चार सदस्यीय समिति में एक अध्यक्ष, दो सदस्य व एक सदस्य सचिव शामिल किए गए हैं। सदर तहसील में एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी को अध्यक्ष नामित किया गया है। तहसीलदार देवानंद तिवारी व पीडब्लूडी की सहायक अभियंता चित्रा सदस्य तथा जीआइसी महराजगंज के प्रधानाचार्य आशीष श्रीवास्तव सदस्य सचिव होंगे।

    जयसिंहपुर में एसडीएम प्रभात कुमार सिंह अध्यक्ष, तहसीलदार मयंक मिश्रा व पीडब्लूडी के कृष्ण कुमार गिरी सदस्य तथा पं. डीडीयू रामा इंका बुआपुर के प्रधानाचार्य आनंद कुमार सदस्य सचिव बनाए गए हैं। इसी प्रकार कादीपुर में क्रमश: एसडीएम मंजुल मयंक, तहसीलदार उमेश चंद्र यादव, पीडब्लूडी की एई वंदना यादव तथा राजकीय हाईस्कूल जजरही के प्रधानाचार्य सूर्यभान शामिल हैं।

    बल्दीराय में एसडीएम प्रवीण कुमार, तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, पीडब्लूडी के एई प्रताप सिंह तथा जीआइसी पिपरी के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार समिति में नियुक्त किए गए हैं। वहीं, लम्भुआ में एसडीएम प्रीति जैन, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, पीएमजीएसवाइ में एई सुरेश चंद्र सिंह तथा राजकीय अभिनव विद्यालय पन्ना टिकरी के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा समिति में शामिल किए गए हैं।

    खबरें और भी


    जांच समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट मेरे का कार्यालय में उपलब्ध कराएगी। फिर यह रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। -एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक