Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sultanpur Doctor Murder: अखि‍लेश बोले- जब भाजपा के लोग फंसते हैं तो खो जाती है बुलडोजर की चाबी

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:02 PM (IST)

    इसौली से दो बार विधायक रहे स्व. अबरार अहमद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखि‍लेश यादव ने चिकित्सक धनश्‍याम त‍िवारी की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश सरकार ...और पढ़ें

    सुल्‍तानपुर में दिवंगत पूर्व विधायक अबरार अहमद के घर पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव।- जागरण
    सुल्‍तानपुर में दिवंगत पूर्व विधायक अबरार अहमद के घर पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करते अखिलेश यादव।- जागरण

    सुल्‍तानपुर, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां चिकित्सक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा। कहा कि बुलडोजर की स्टेयरिंग भाजपा के हाथ में है। जब उसके लोग फंसने लगते हैं तो उसकी चाबी व लाइसेंस खो जाता है। उसे चलाने वाला कोई नहीं मिलता है।

    अखि‍लेश ने कहा क‍ि यहां आने पर चिकित्सक (डॉ. घनश्याम तिवारी) की दर्दनाक हत्या किए जाने के बारे में जानकारी मिली। उन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया। किसी चीज से शरीर को छेद दिया गया था। आरोपितों के खि‍लाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    चिकित्सक के संबंध में की पुलिस-प्रशासन से बात

    अखिलेश यादव इसौली से दो बार विधायक रहे स्व. अबरार अहमद को श्रद्धांजलि देने आए थे। अझुई गांव में उनके बेटे इकरार अहमद व परिवार के अन्य सदस्यों से मिल सपा मुखिया ने संवेदना व्यक्त की। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक की प्रशंसा की। उन्हें जनता का सेवक व स्वभाव का फक्कड़ी बताया।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सक के परिवारजन से वार्ता के बाद उनकी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से बात हुई। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपितों पर इनाम घोषित किया गया है। 24 घंटे में सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Sultanpur News: सुलतानपुर में भूमि विवाद में चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस बता रही दुर्घटना

    आईएनडीआईए के सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे निर्णय

    लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आईएनडीआईए के सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ बैठकर इस पर निर्णय करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने घोसी विधानसभा सीट जीतने पर वहां की जनता को बधाई दी। कहा कि इस उपचुनाव में कई मंत्री हार गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Insta रील का शौक बना जानलेवा; वीडियो बनाते हुए आपस में टकराईं बाइक- पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

    अखिलेश यादव कार से लखनऊ से दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्व विधायक के घर पहुंचे। एक घंटे बाद वह यहां से रवाना हो गए। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, विधायक मो. ताहिर खान, पूर्व विधायक संतोष पांडेय व अनूप संडा समेत अन्य मौजूद रहे।