सुलतानपुर में तेरहवीं का निमंत्रण देने गई युवती से अभद्रता, फायरिंग में पांच लोग हुए घायल
वलीपुर (सुलतानपुर) के बिघौली में तेरहवीं का निमंत्रण देने गई युवती से दुर्व्यवहार के बाद फायरिंग हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन क ...और पढ़ें

HighLights
तेरहवीं का निमंत्रण देने गई युवती से दुर्व्यवहार।
विवाद के बाद हुई अंधाधुंध फायरिंग में पांच घायल।
तीन गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर।
संवादसूत्र, वलीपुर (सुलतानपुर)। बल्दीराय के बिघौली में गुरुवार को तेरहवीं का निमंत्रण देने गई युवती से दुर्व्यवहार किया गया। इसके बाद आरोपित पक्ष द्वारा की गई फायरिंग से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने तीन की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
गांव के समरजीत यादव की पत्नी का गुरुवार की शाम तेरहवीं भोज था। उनकी बेटी प्रीति यादव, रिश्तेदार त्रिवेणी यादव और राजेश यादव के घर भोज का न्योता देने गई थी, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश ने प्रीति के साथ अभद्रता की, जिससे मामला और बिगड़ गया।
साथियों के साथ मिलकर की फायरिंग
विवाद के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ लौटे और समरजीत यादव के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से संतोष, प्रीति यादव, दिलीप, दिव्यांश और अयोध्या के कुमारगंज के योगेंद्र यादव घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख दिलीप, संतोष व दिव्यांश को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित शैलेंद्र कुमार की तहरीर पर त्रिवेणी यादव, करुणानंद व राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।
खबरें और भी
नहीं था पुराना विवाद
घायल संतोष ने बताया कि आरोपित त्रिवेणी, संगम और राजेश असलहों से लैस होकर आए थे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि आपसी संबंधों के बावजूद कोई पुराना विवाद नहीं था।