शिक्षक संघ चुनाव या राजनीतिक रंजिश? सुलतानपुर डबल मर्डर के पीछे की अनसुलझी कहानी
सुलतानपुर के कुंभी डडिया गांव में प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।
-1790659357956_m.webp)
HighLights
प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और पत्नी विनीता सिंह की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की।
मुकेश सिंह शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे और चुनाव लड़ रहे थे।
कादीपुर के कुंभी डडिया गांव में हुई इस घटना से दहशत।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह मुकेश स्थानीय स्तर पर शिक्षकों की राजनीति में सक्रिय थे। वह शिक्षक संघ का चुनाव लड़ रहे थे।
28 सितंबर को मतदान होना था, लेकिन वह टल गया। उनकी पत्नी विनीता भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुकी थीं। इस चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल चुनाव या घटना को लेकर अन्य कारण स्पष्ट नहीं किए हैं।
चालक ने दी थी सूचना
पत्नी के निजी विद्यालय में रोज की तरह चालक सुबह ड्यूटी पर पहुंचा था। इसी दौरान उसने दोनों के शव पड़े देखे। चालक ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मुकेश का इकलौता बेटा अभ्युदय दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। सूचना के बाद वह भी दिल्ली से सुलतानपुर के लिए रवाना हुआ है।
मौके पर पहुंचे डीआइजी, एसपी से ली जानकारी
घटना की सूचना पर अयोध्या रेंज के डीआइजी सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से घटना की जानकारी ली है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने एसपी को जल्द राजफाश के आदेश दिए हैं।
-1790658604185.webp)
घर में खून से सना मिला शव
कादीपुर के कुंभी डडिया गांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने 48 वर्षीय प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी 45 वर्षीय पत्नी विनीता सिंह की हत्या कर दी।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
पहले संघर्ष फिर हुई हत्या
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, मुकेश और उनकी पत्नी ने बदमाशों से बचने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया था। पत्नी का शव कमरे के बाहर ही पड़ा रह गया, जबकि मुकेश का शव दूरी पर था।
पीठ पर गहरे घाव होने से यह भी स्पष्ट है कि बदमाशों ने भागते समय पीछे से उनके ऊपर कई वार किए थे। घटनास्थल से एक फावड़ा भी मिला है। पुलिस ने उसे भी कब्जे में लिया है। फावड़े पर भी खून के निशान हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।