Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपनी पत्नी से बात कराओ', रेप का आरोप लगने के बाद सुलतानपुर के भाजपा विधायक का ऑडियो वायरल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:05 AM (IST)

    भाजपा विधायक विनोद सिंह पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगने के बाद एक ऑडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह महिला के पति से अपनी पत्नी से बात कराने को कह ...और पढ़ें

    बीजेपी विधायक विनोद सिंह। (तस्वीर- फाइल)

    बीजेपी विधायक विनोद सिंह। (तस्वीर- फाइल)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगने से प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विधायक का इंटरनेट मीडिया पर एक ऑडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह महिला के पति से कह रहे हैं कि अपनी पत्नी से बात कराओ।

    वहीं, पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग और लखनऊ की हजरतगंज पुलिस को पत्र भेजकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    बता दें कि इंटरनेट मीडिया पर दो ऑडियो प्रसारित हो रहे हैं। कथित ऑडियो विधायक विनोद सिंह व महिला के पति के बताए जा रहे हैं। पहले ऑडियो में विधायक महिला के पति का नाम लेकर कह रहे हैं कि आपकी पत्नी को फोन मिलाया था, वो फोन नहीं उठा रही हैं।

    इस पर महिला का पति कहता है कि वह मंदिर गई हैं। इस पर विधायक उससे कहते हैं,' पत्नी से कह दीजिए मुझसे बात कर लें।'

    दूसरे ऑडियो में एक व्यक्ति महिला के पति को फोन करके कह रहा है कि मंत्री जी (विनोद सिंह) बात करने के लिए फोन मिलवाए थे। हालांकि दैनिक जागरण इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

    महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजा पत्र

    वहीं, महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवारजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। महिला ने यह भी कहा है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उसे और उसके परिवार को अपूरणीय क्षति और गंभीर खतरे का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी पत्र व ईमेल के माध्यम से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

    इस मामले में विधायक विनोद सिंह का पक्ष जानने के लिए उनको फोन और वॉट्सएप किया गया, लेकिन उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें- रसड़ा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, यूपी में बसपा के थे इकलौते विधायक

    खबरें और भी