Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लिस्ट में फिर मिले 624511 डुप्लीकेट वोटर, शुरू होगा तीसरा सत्यापन

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 08:31 PM (IST)

    सुलतानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 6,24,511 डुप्लीकेट वोटर पाए गए हैं, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून तक स्थगित क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नई समय सारिणी के अनुसार 10 जून को मतदाता सूची

    2. 6,24,511 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची की गई जारी

    3. दूबेपुर विकास खंड में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण अभियान की नई समय सारिणी जारी की गई है। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। पहले यह 22 अप्रैल का प्रकाशित होना था। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय बड़ी संख्या में पाए गए डुप्लीकेट मतदाताओं के कारण लिया है।

    अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद वंचित नागरिकों को मतदाता बनाने के बाद 979 ग्राम पंचायतों में तैयार की गई सूची में फिर 6,24,511 डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं। मंगलवार से इन सभी का सत्यापन किया जाएगा। जब से पुनरीक्षण अभियान चल रहा है तब से डुप्लीकेट मतदाताओं का तीसरी बार सत्यापन किया जाएगा।

    दूबेपुर विकास खंड में सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता 

    सबसे अधिक डुप्लीकेट मतदाता दूबेपुर विकास खंड में पाए गए हैं। उसके बाद जयसिंहपुर, कुड़वार व लम्भुआ में हैं। माेतिगरपुर विकास खंड में सबसे कम मतदाताओं की संख्या है। सत्यापन के साथ पात्र मतदाताओं को कम्यूटर पर अपलोड करने का काम 28 मई तक चलेगा।

    इस दौरान पड़ने वाले अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहने के निर्देश दिए गए हैं। 29 मई से नौ जून तक मतदाता सूची के डाउनलोड करने के साथ मतदेय स्थलों के क्रमांकन व वार्डों की मैपिंग की जाएगी।

    खबरें और भी

    क्षेत्र / ब्लॉक मत संख्या
    अखंडनगर 47,646
    कूरेभार 47,033
    कुड़वार 51,172
    करौंदीकला 31,031
    कादीपुर 43,765
    जयसिंहपुर 53,641
    दूबेपुर 54,859
    दोस्तपुर 36,883
    धनपतगंज 48,732
    पीपी कमैचा 40,383
    बल्दीराय 44,228
    भदैंया 44,653
    मोतिगरपुर 29,997
    लम्भुआ 50,488
    कुल योग 6,24,511

     

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता सूची वृहद पुनरीक्षण अभियान की नाई समय सारिणी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई है। अब अंतिम मतदाता सूची 10 जून को आएगी। उसके पहले आयोग की ओर से डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई है। उसका सत्यापन कराया जाएगा। - गौरव शुक्ल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन