Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SIR in UP: अब WhatsApp के माध्यम से भेज सकेंगे अधिकार पत्र, वेरिफिकेशन के बाद होगी सुनवाई

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 08:32 PM (GMT+05:30)

    यूपी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 6894 नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति में छ ...और पढ़ें

    व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकेंगे अधिकार पत्र।

    व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकेंगे अधिकार पत्र।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 6894 नोटिस की सुनवाई शनिवार तक पूरी हो चुकी है। निर्वाचन आयोग की छूट के बाद नोटिस का निराकरण कराने वालों की संख्या तो बढ़ी, लेकिन अभी अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। अधिकारी बाहर रहने वालों के लिए तरीका खोज रहे हैं, कि कैसे वे वहां से अपने स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति की सुनवाई कराने के लिए अधिकृत कर सकेंगे।

    एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी कहते हैं कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए नोटिस की सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति में छूट दे दी है।

    ऐसे मतदाता जो दूर हैं, नहीं आ सकते हैं, वह अपनी तरफ से किसी व्यक्ति को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए अधिकृत कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें लिखित रूप से हस्ताक्षर कर या अंगूठा लगाकर अधिकार पत्र देना होगा।

    अब जो दूर है वह कैसे हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर किसी व्यक्ति को अधिकृत करेगा, इस प्रश्न पर विचार किया जा रहा है। वॉट्सऐप के माध्यम से मतदाता यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

    हस्ताक्षर कर या अंगूठा लगाकर जो अधिकारपत्र वह भेजेंगे उसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद सुनवाई प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। जिन मतदाताओं का जन्म एक जुलाई 1987 से पहले हुआ है, उन्हें केवल अपने से संबंधित अभिलेख देने हैं।

    इंटरनेट मीडिया व समाचारपत्रों में छूट की खबर आने के बाद शनिवार को लोगों की संख्या सुनवाई के लिए बढ़ी है। एसडीएम ने बताया कि सदर तहसील में 16 अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं। जहां पहले लोग 25-30 की संख्या में आते थे अब वह 40 के ऊपर हो गई है।

    खबरें और भी

    जयसिंहपुर में सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर सिंह ने बताया कि कुल 1426 मतदाताओं से संबंधित मामलों में नोटिस जारी की गई थी। इसी क्रम में शनिवार को बूथ संख्या 158 से 188 के अंतर्गत आने वाले पीढ़ी, कारेबन, करसा सहित अन्य गांवों के मतदाताओं की सुनवाई की गई।

    उन्होंने बताया कि पीढ़ी के बूथ संख्या 160 एवं 161 (भीखूपुर) के कुल 1013 मतदाताओं को दी गई नोटिस पर सुनवाई करते हुए आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।

    भदैंया में विकास खंड कार्यालय में ज्वांइट मजिस्ट्रेट डा. रिदम आंनद की अगुवाई में शनिवार को एस आईआर के कैंप मे 100 से अधिक मतदाताओं की समस्याओं को सुना, और निस्तारित करते हुए संबंधित कर्मचारियों, बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की की जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है, वे समय पर अपने दावे प्रस्तुत करें।