सुल्तानपुर में पुलिस मुठभेड़: विपिन सिंह पर हमला करने वाले दो बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर में विपिन सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल ...और पढ़ें

HighLights
मोतिगरपुर में विपिन सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों से मुठभेड़।
मुठभेड़ में दो बदमाश शिवम सिंह और रतन निषाद पैर में गोली लगने से घायल।
तीन आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा सहित कारतूस बरामद किए गए।
संवाद सूत्र, मोतिगरपुर (सुलतानपुर)। एक दिन पूर्व मोतिगरपुर में विपिन सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों की पुलिस से रामपुर नहर तिराहा के पास मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान शिवम सिंह व रतन निषाद के रूप में हुई है।
दोनों मुड़हा के रहने वाले हैं। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपित सत्यम गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
बदमाशाें की चलाई गोली से बाल-बाल बचे अपराध निरीक्षक
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार बदमाशों की फायरिंग में अपराध निरीक्षक चंद्रभान वर्मा बाल-बाल बचे। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली उनके बाएं कंधे को छूते हुए निकल गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य बदमाश दोस्तपुर बरियारपुर का रमन अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला।
एक दिन पूर्व विपिन सिंह को गोली मारने की घटना में शामिल रहे थे गिरफ्तार आरोपित
गिरफ्तार बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने विपिन सिंह को सीने पर तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
