Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सड़क हादसे में युवक की मौत, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज- मृतक के भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 06:34 PM (IST)

    Sultanpur News in Hindi मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बड़ा आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने कहा है कि ये हादसा नहीं है बल्कि पूर्व विधायक ने ...और पढ़ें

    सीओ ने पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्ठि की है।
    सीओ ने पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्ठि की है।

    HighLights

    1. बाइक से लौटते हुए वाहन ने मारी थी टक्कर
    2. पूर्व विधायक पर हत्या करवाने का आरोप
    3. पुलिस ने पूर्व विधायक पर मुकदमा किया दर्ज

    संवादसूत्र, धनपतगंज, सुलतानपुर। मायंग गांव निवासी जगदेव निषाद की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने पूर्व विधायक व सपा नेता चंद्रभद्र सिंह सोनू व इनके भाई समेत पांच लोगों के विरुद्ध साजिशन हत्या कराए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा अज्ञात वाहन चालक को भी आरोपित किया गया गया है।

    धनपतगंज थाने के मायंग गांव निवासी जगदेव पुत्र नेपाल निषाद साथी विनय यादव पुत्र रामफेर के साथ जिला मुख्यालय 28 जून को बाइक खरीदने गए थे। मोटरसाइकिल से घर लौटते समय गोसाईगंज थाना के आशापुर गांव के पास सड़क हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जगदेव की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

    वहां इलाज के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवाजन 29 जून को घर ले आए। वे मामले में कार्रवाई होने के बाद अंतिम संस्कार की जिद पर अड़ गए।

    पूर्व विधायक पर साजिशन हत्या करवाने का आरोप

    मृतक के भाई पूर्व प्रधान रामदेव निषाद ने गोसाईगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव निवासी पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यश भद्र सिंह मोनू के साथ अन्य तीन लोगों ने साजिश कर दुर्घटना कराई। 

    इस मामले में गोसाईगंज पुलिस ने चंद्रभद्र सिंह सोनू, यश भद्र सिंह मोनू ,सूर्य प्रकाश सिंह सत्येंद्र सिंह, मंजीत सिंह व अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सीओ ने की है।

    राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है : सोनू

    पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने बताया कि इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है । वर्तमान विधायक द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जांच होने पर सब साफ हो जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : Bijnaur Police : फोन पर सिपाही मांग रहा था रिश्वत, ऑडियो रिकॉर्डिंग पहुंच गई एसपी के पास- फिर जो हुआ...