सुलतानपुर की जनता से इसौली में भाजपा विधायक चुनने अपील कर गए योगी, विकास के लिए डबल इंजन सरकार पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर के इसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा विधायक चुनने की अपील की। ...और पढ़ें

HighLights
योगी ने इसौली में भाजपा विधायक चुनने की अपील की।
सपा विधायक को 'बेरोजगार' बताकर विकास में रुचि न होने का आरोप।
डबल इंजन सरकार से क्षेत्र में तीव्र विकास का वादा।
संजय तिवारी, सुलतानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद दौरे पर आयोजित जनसभा में डबल इंजन सरकार से होने वाले लाभ का सपना जनता को दिखाया। इसौली विधान सभा में विकास परियोजनाओं का उपहार देने के साथ ही उन्होंने वहां पर भाजपा विधायक बनाने के लिए जनता से अपील कर गए।
कहा कि मौजूदा सपा विधायक बेरोजगार हैं। उनकी विकास कार्यों में रुचि नहीं है। उसका कारण है कि जिन धंधों में समाजवादी पार्टी लिप्त रहती थी, डबल इंजन सरकार में उसके लिए जगह नहीं है। अब वहां भाजपा का विधायक चाहिए। ताकि विकास को रफ्तार मिल सके। सभा मंच पर पहुंचने के पहले भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
2022 के विधान सभा चुनाव में सपा से मो.ताहिर खान इसौली के विधायक बने। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को हराया था। ताहिर खान को 69 हजार 629 वोट मिले थे, जबकि ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी को 69 हजार 307 वोट मिले। मात्र 269 मतों से सपा को जीत मिली थी।
इतने कम अंतर से हार को भाजपा आज भी स्वीकार नहीं कर पा रही है। बहुजन समाज पार्टी के यशभद्र सिंह को 54 हजार 119 मत हासिल हुए थे। विधान सभा चुनाव के बाद से ही भाजपा की सक्रियता इसौली में बनी हुई है। वह हर हाल में इस सीट को जीतना चाहती है।
खबरें और भी
अन्य चारों विधान सभा लम्भुआ से सीताराम वर्मा, कादीपुर से राजेश गौतम, सदर से राजप्रसाद उपाध्याय व सुलतानपुर विधान सभा से विनोद सिंह पार्टी के विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को शिकस्त मिली है। सपा से चार लाख 44 हजार 330 मत पाकर रामभुआल सांसद हुए।
उन्होंने पूर्व मंत्री मेनका गांधी को चार लाख एक हजार 156 मत मिले थे। इसौली में भाजपा पिछड़ गई थी। इस नाते विकास को लेकर इस विधान सभा में डबल इंजन सरकार का विशेष फोकस है।