Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Caste Census Survey: यूपी में तेज होगी जातीय गणना की मांग, एक करोड़ लोगों के साइन करा Congress तेज करेगी अभियान

    Updated: Wed, 01 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    Caste Census Survey उत्तर प्रदेश में जाति आधारित गणना करवाने के लिए कांग्रेस अभियान चलाएगी। एक करोड़ लोगों को हस्ताक्षर करवाकर अभियान के साथ जोड़ा जा ...और पढ़ें

    Caste Census Survey: यूपी में तेज होगी जातीय गणना की मांग, एक करोड़ लोगों के साइन
    Caste Census Survey: यूपी में तेज होगी जातीय गणना की मांग, एक करोड़ लोगों के साइन

    HighLights

    1. यूपी में तेज होगी जातीय गणना की मांग
    2. पटेल जयंती पर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग का सम्मेलन

    राज्य ब्यूरो,लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जाति आधारित गणना करवाने के लिए कांग्रेस अभियान चलाएगी। एक करोड़ लोगों को हस्ताक्षर करवाकर अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। इस संदर्भ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कैसरबाग स्थित गांधी भवन के सभागार में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सभी से एक जुट होने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन प्रतिनिधित्व सबसे कम। कांग्रेस पिछड़े वर्ग के लोगों को आबादी के हिसाब से हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- आजम का वो मशहूर किस्सा- एक डांट ने सिटी मजिस्ट्रेट को खड़े-खड़े कर दिया बेहोश, लोगों ने मारे थे पानी के छींटे

    ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा कार्यक्रम

    पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मंडल स्तर के बाद जिला व ब्लॉक स्तर तक सम्मेलन करके पिछडे़ वर्ग से संबंधित अध्यापक, इंजीनियर, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अभियान जितनी आबादी उतना हक को लेकर कांग्रेस पिछडे़ वर्ग के लोगों तक पहुंचेगी।

    सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़कर कांग्रेस ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ अभियान चलाएगी। सम्मेलन में नीरजा प्रतापति,डा राहुल राजभर,दौलत सिंह पटेल, शाहनवाज आलम, डा राजकुमार मौर्या, देवेंद्र निषाद, कैलाश चौहान, राहुल राय प्रजापति, विनीता यादव व उमेश कुशवाहा ने भी लोगों को संबोधित किया। सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Train Derail: प्रयागराज जंक्शन के पास सुहेलदेव एक्सप्रेस हुई बेपटरी, टला बड़ा हादसा; पढ़ें हर Update

    खबरें और भी