विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Unnao Accident: कोहरे में हाईवे पार करना पड़ा भारी, युवती की मौत, दो घंटे तक शव को रौंदते रहे वाहन

Published: Sat, 11 Jan 2025 07:14 PM (IST)

उन्नाव में एक हादसे के बाद युवती की मौत हो गई। शव दो घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। हाईवे ...और पढ़ें

सड़क हादसा होने के कुछ देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। जागरण
सड़क हादसा होने के कुछ देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। जागरण

HighLights

  1. शव के ऊपर से कई वाहनों के निकलने से सड़क पर चिपक गया शव
  2. हादसे के बाद सड़क से खुरचकर उठाया गया शव

 जागरण संवाददाता, उन्नाव। बहन की मौत के बाद उसकी छह दिन की बेटी को घर लाकर जिस मामा ने पाल पोसकर बड़ा किया, उसका शव सड़क से खुरचकर पोटली में भरा जाता देख उनका कलेजा फट गया। कानपुर-लखनऊ हाईवे पार करते वक्त युवती को रौंदकर वाहन चालक भाग निकला। दो घंटे तक कई वाहन उसके शव को रौंदते रहे। न वाहन चालकों को शव दिखा और न ही हाईवे पर गश्त व पिकेट ड्यूटी पर मौजूद रहने का दावा करने वाली पुलिस की नजर उस पर पड़ी।

पुलिस ने कोहरे के चलते शव दिखाई न पड़ने की बात कही है।25 वर्षीय शिवानी के जन्म के छह दिन बाद उसकी मां गीता की मौत हो गई थी। सोहरामऊ के बजेहरा गांव के मामा तेजनारायण ने उसे बेटी की तरह पाला-पोसा। शिवानी एक बाइक एजेंसी में रिसेप्शन का काम देखती थी।

तेजनारायण के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिवानी गांव के सामने हाईवे पार कर रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दोपहर करीब 12 बजे आनलाइन शापिंग कंपनी के वेयर हाउस के मैनेजर पिंटू ने सड़क पर शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें-कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कोहरे की वजह से डिवाइडर से टकराई बाइक... दो दोस्तों की मौत

एसओ सोहरामऊ शरद कुमार पहुंचे और ट्रैफिक रुकवाया। सड़क पर चिपक गए शव को खुरचकर हटाया गया। पास पड़े आधार कार्ड पर लिखे नाम पते के आधार पर तेजनारायण को सूचना दी गई। ममेरे भाई राहुल ने कपड़ों व चप्पल से शव की पहचान की।

शव के ऊपर रौंदते रहे वाहन। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


बिलखता राहुल बार-बार कह रहा था कि बहन को रौंदने वाले वाहन के चालक यदि रुककर किसी को सूचना दे दी होती तो शव की दुर्दशा नहीं होती। लगातार मानवीय संवेदनाओं की दुहाई दे रहे मामा तेजनारायण की सिसकियां थम नहीं रही थीं। जिस जगह घटना हुई वहां पुलिस की पिकेट लगती है, पर उसकी नजर शव पर नहीं पड़ी। हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-कमरे में टूटा मोबाइल, युवती के दो गोलियां; आखिर क्या हुआ था सिपाही कुलदीप भाटी की गोली लगने के दौरान! सीन होगा रिक्रिएट

हाईवे पर ट्रक की टक्कर से टूटे हाईटेंशन विद्युत लाइन व पोल की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। - जागरण


ट्रक की टक्कर से हाईवे पर टूटा हाईटेंशन लाइन का पोल, आवागमन बाधित

कानपुर लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात करीब ढाई बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11 हजार केवी लाइन का विद्युत पोल टूट गया। जिससे हाईवे पर तार गिरने से खलबली मची और आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार हटाए तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।भोर शुरू हुई लाइनों की मरम्मत का काम शनिवार शाम करीब आठ बजे पूरा हो सका। इस बीच नई लाइन डालने के लिए करीब आधा घंटे के लिए हाईवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।