Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मायावती को बताया आयरन लेडी, बसपा से गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब

    Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:36 AM (IST)

    भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती आयरन लेडी हैं वह अपने सिद्धांतों पर चलती हैं। सांसद शनिवार को अपने आवास पर ...और पढ़ें

    भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मायावती को बताया आयरन लेडी, बसपा से गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब
    भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मायावती को बताया आयरन लेडी, बसपा से गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती आयरन लेडी हैं, वह अपने सिद्धांतों पर चलती हैं।

    सांसद शनिवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगा लोगों की समस्या सुनने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहाकि आयरन लेडी मायावती अपने सिद्धांत पर चलती हैं और अपने समाज के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी हैं।

    गठबंधन के सवाल पर सांसद ने कहाकि इसका जवाब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही दे सकते हैं। मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। सांसद ने आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर उनका निस्तारण करने को कहा।

    सांसद ने कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी के वाराणसी की सड़कों पर नशेड़ी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि राहुल गांधी को उपचार की आवश्यकता है। मोदी के खौफ के आगे मानसिक संतुलन खो बैठे हैं । उसी के कारण उल जलूल बातें करते हैं। 60 साल सत्ता में रहने के बाद जैसे बिना पानी के मछली तड़पती वैसे ही बिना सत्ता के कांग्रेस है। 2024 के चुनाव में कांग्रेस को जनता सटीक जवाब देगी।

    वहीं एक अन्य कार्यक्र में सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि हमारी पढ़ाई केवल कमाने खाने के लिए नहीं बल्कि लोगों की सेवा के लिए और राष्ट्रसेवा के लिए होना चाहिए। एनजीओ (स्वयं सेवी संस्था) के माध्यम से भी समाज की सेवा की जा रही है। मैं स्वयं एक दर्जन से अधिक एनजीओ के साथ में जुड़ कर सेवा कर रहा हूं।

    खबरें और भी

    सांसद शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित एनजीओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा कि कैसे पुरुष और महिलाएं साथ चलें इसके लिए मोदी जी कार्य कर रहे हैं। कानून बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य इसी भावना से प्रधानमंत्री ने किया है।

    सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहाकि हमारी सनातन संस्कृति के संस्कार से हम विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सेवा के कार्य करते हैं। हनुमंत जीव आश्रय के प्रमुख अखिलेश अवस्थी ने भी सेवा का मंत्र दिया। कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन रजि. के संस्थापक अध्यक्ष चेतन मिश्रा, खुशीराम बाबा भीमराव अम्बेडकर जनसेवा समिति उन्नाव, रंग उत्सव सामाजिक शैक्षिक सांस्कृतिक संगठन उन्नाव सूरज गौतम, अभ्युदय सेवा संस्थान के प्रमुख डा. प्रभात सिन्हा उपस्थित रहे।