Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिंग रोड की जद में आया फतेहपुर का पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, बच्चों के लिए नई जगह पर बनेगा भवन

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 02:10 PM (GMT+05:30)

    फत्तेपुर, शुक्लागंज में रिंग रोड निर्माण के कारण पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय तोड़ा जाएगा, जिसमें 103 बच्चे पंजीकृत हैं। ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    HighLights

    1. फत्तेपुर का पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय रिंग रोड से प्रभावित।

    2. 103 बच्चों के लिए नया भवन कुशालखेड़ा में बनेगा।

    3. नया भवन बनने तक पुराने स्कूल में पढ़ाई जारी रहेगी।

    जागरण संवाददाता, फतेहपुर। रिंग रोड की जद में आ रहा फत्तेपुर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय टूटेगा। विद्यालय में वर्तमान में 103 बच्चे पंजीकृत हैं।

    विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सुमन गुप्ता ने बताया कि सहजनी फत्तेपुर मार्ग पर रिंगरोड के निर्माण की जद में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय आ रहा है। जिसे एनएचएआई तोड़ने की कार्रवाई भविष्य करेगा।

    उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए फत्तेपुर के मजरा कुशालखेड़ा में कटहादल नारायणपुर के ग्राम प्रधान दीपचंद्र निषाद द्वारा भूमि उपलब्ध कराई गई है। जहां विद्यालय भवन बनाया जाएगा।

    वहां पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। उन्होंने बताया कि एनएचएआइ के अधिकारियों ने कहा है कि जब तक नवीन विद्यालय का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक शिक्षण कार्य पुराने भवन में ही संचालित रहेगा।