विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Unnao में गंगा एक्सप्रेसवे में स्वीमिंग पुल, बारिश में टोल व सर्विस लेन में भरा पानी; Video Viral

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:48 PM (IST)

उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक टोल और सर्विस लेन पर बारिश के कारण दो फीट तक पानी भर गया, ...और पढ़ें

सोनिक के बशीरतगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भरा वर्षा के पानी । जागरण

सोनिक के बशीरतगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर भरा वर्षा के पानी । जागरण      

HighLights

  1. सोनिक टोल और सर्विस लेन पर दो फीट पानी भरा।

  2. पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर पानी निकालने में जुटी, दीवार बनेगी।

  3. हाईटेंशन लाइन के कारण हादसे का खतरा बढ़ा।

संवाद सूत्र, बिछिया(उन्नाव)। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण में कार्यदायी एजेंसी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा बरती गई लापरवाही दिन प्रतिदिन उजागर हो रही है। अब तक मार्ग पर जहां बशीरतगंज से सरांय कटियान के बीच ही आधा दर्जन बार फटने व दरकने की समस्या हुई है। वहीं इसी स्थान पर अब गंगा एक्सप्रेसवे का सोनिक स्थित टोल और आधा किमी तक सर्विस लेन स्वीमिंग पुल बन चुकी है। यहां बरसाती पानी घुटनों से ऊपर तक भर गया है। जिसे निकालने में जुटी एजेंसी को एक से दो दिन बाद ही सफलता मिलेगी।

दही क्षेत्र में बशीरतगंज के गंगा एक्सप्रेसवे पर सोनिक मोड़ के पास टोल और सर्विस लेन बनी है। जहां टोल से लेकर सर्विस लेन तक सोमवार सुबह हुई बारिश का पानी भर गया। जिसकी गहराई करीब दो फीट रही। जिससे गुजरने वाले छोटे वाहनों के अंदर तक पानी घुसने लगा।

Ganga Expressway

बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भरा वर्षा का पानी। जागरण

पानी वाहनों में भर जाने से वाहन चालक खासा परेशान नजर आए। हालांकि जैसे ही यह जानकारी कार्यदाई संस्था के लोगों को हुई वह ट्यूबवेल और ट्रैक्टर की मदद से टोल व सर्विस लेन का पानी निकालने में जुट गए। जलभराव इतना अधिक था कि शाम तक पानी निकल नहीं पाया।

Ganga Expressway

बशीरतगंज के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर भरा वर्षा का पानी। जागरण

कार्यदायी एजेंसी पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर आरएस मिश्रा ने बताया कि टोल के पास हाईटेंशन टावर की विद्युत लाइन है। जिसमें इलेक्ट्रिक तार और रोड के बीच की दूरी 14 मीटर होनी चाहिए। इस वजह से यहां पर टोल अधिक ऊंची जगह पर नहीं बनाया जा सकता था। जल भराव की उम्मीद नहीं थी। अब जब ऐसा हुआ है तो टोल के किनारे दीवार उठाकर इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।

अधिक हुआ जलभराव तो हाईटेंशन दे सकती है हादसा

एक्सप्रेसवे का सोनिक टोल जहां बना है, उसके ठीक ऊपर हाइटेंशन लाइन है। जिससे यदि यहां अधिक मात्रा में जलभराव हुआ तो वाहन सवारों के लिए ऊपर हाइटेंशन विद्युत लाइन का करंट किसी बड़े हादसे को दावत दे सकता है।