Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में उधार दिए 20 हजार रुपये लेने पहुंचे कानपुर के सिम विक्रेता की हत्या, चेहरे पर डाला तेजाब

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:16 PM (IST)

    कानपुर कैंट के सिम विक्रेता सोनू जायसवाल की उन्नाव के सरैया क्रासिंग पर 20 हजार रुपये के उधार को लेकर नृशंस हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए उनके च ...और पढ़ें

    दिवंगत मोनू जायसवाल (फाइल फोटो) व उनके परिजन। जागरण

    दिवंगत मोनू जायसवाल (फाइल फोटो) व उनके परिजन। जागरण

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। उधार दिए गए 20 हजार रुपये लेने के लिए दोस्त के साथ पहुंचे सिम विक्रेता 35 वर्षीय सोनू जायसवाल की हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब भी डाला गया। माथे पर छेद देख गोली मारने की भी आशंका है। रविवार सुबह 10 बजे सोनू का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    कानपुर के रेलबाजार निवासी मोनू जायसवाल की बहन सलोनी ने बताया कि भाई मोनू मोबाइल फोन के सिम बेचने (टेलीकाम एजेंट) का काम करता था। रविवार 26 अप्रैल को भाई व भाभी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में मोनू ने अपने दोस्त शुक्लागंज के बापन पाल को फोन कर बुला लिया। शाम लगभग साढ़े छह बजे वह दोस्त के साथ घर से चला गया।

    दोस्त बापन ने बताया कि मोनू उसकी बाइक में बैठा व बालूघाट पहुंचा। वहां खाना पकाने के लिए लकड़ी खरीदी और घर में देकर फिर साथ चलने को कहा। दोबारा उसे घर से लेकर निकला तो कुछ दूरी पर उसने बाइक रुकवाई। किसी को फोन कर मांग बेंदी गिरवी रखने व उससे 20 हजार रुपये की मांग की, लेकिन दूसरी तरफ से मना करने पर मोनू उसके घर गया पर वह नहीं मिला।

    इसके बाद उसने शुक्लागंज के निवासी एक युवक को फोन कर छह माह पहले उधार दिए गए 20 हजार रुपये मांगे। उसने उसे सरैया क्रासिंग पर बुलाया। रात लगभग नौ बजे वह मोनू को बाइक से सरैया क्रासिंग पर छोड़कर अपने घर लौट आया। सोमवार शाम पुलिस ने मोनू का शव मिलने की जानकारी स्वजन को दी।

    खबरें और भी

    पिता ओम कैलाश व चाची स्नेहलता ने बताया कि रात में मोनू के घर नहीं लौटने पर सोमवार सुबह कानपुर के कैंट थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    चेहरे पर भारी वस्तु से किया गया वार

    ग्रामीणों ने बताया कि युवक के चेहरे में गाल पर गहरा जख्म था। किसी भारी वस्तु से चेहरे पर वार किए जाने की आशंका है। इसके अलावा माथे के पास खून के बुलबुले उठते देख गोली मारे जाने की भी चर्चा है। बीच सड़क पर जिस जगह शव पड़ा था, उसके सामने की दीवार में खून के छींटे पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सुबह लगभग 10 बजे लोगों ने पुलिस को नरबीजपुर मार्ग पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। अपराध निरीक्षक रामवचन भारती व कोतवाली के कई दारोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपराध निरीक्षक ने प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का बताया है। पुलिस ने हत्या देर रात होने की बात कही है।

    सितंबर 2025 में हुई थी शादी, गर्भवती है पत्नी

    दिवंगत मोनू के स्वजन ने बताया कि मोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई सनी व मंझला सोनू है। बहन सलोनी की शादी हो चुकी है। बताया कि मोनू की शादी सितंबर 2025 में अंतिमा के साथ हुई थी। पत्नी सात माह की गर्भवती है। बच्चे के जन्म से पहले ही पिता का साया उठ गया। पति की मौत से पत्नी व अन्य स्वजन बेहाल हैं।