Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024 Voting: उन्नाव में आठ उम्मीदवार, 23.41 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, मतदान कर चुनेंगे सांसद

    Updated: Mon, 13 May 2024 06:42 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 Voting उन्नाव लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के जवानों को मतदान की प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगाया ग ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024 Voting: 23.41 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, मतदान कर चुनेंगे सांसद
    Lok Sabha Election 2024 Voting: 23.41 लाख मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता, मतदान कर चुनेंगे सांसद

    HighLights

    1. सुबह सात बजे से 2498 मतदेय स्थलों पर मतदान
    2. भाजपा, सपा, बसपा समेत कुल आठ उम्मीदवार हैं मैदान में

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। 18वीं लोकसभा के चौथे चरण का महापर्व आज है। उन्नाव लोकसभा सीट से आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें अपना सांसद चुनने के लिए 23 हजार 41 हजार 740 मतदाता मतदान करके भाग्यविधाता बनेंगे। इसके लिए करीब 11 हजार चार कर्मचारी 2498 पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लगे हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदान चलेगा। 

    लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को शतप्रतिशत मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश है। जिसके बाद बाजार से लेकर कारखाने व अन्य प्रतिष्ठान बंद हैं। इस बीच जिले के 12 लाख 44 हजार 745 पुरुष, 10 लाख 96 हजार 903 महिला और 92 थर्ड जेंडर मतदाता यानी 23 लाख 41 हजार 740 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज, सपा की अन्नू टंडन और बसपा के अशोक पांडेय समेत कुल आठ उम्मीदवारों के लिए मतदान करेंगे। सबसे पहले मॉकपोल हुआ इसके बाद मतदाता मतदान। 

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024 Voting; इटावा के मैदान में सात प्रत्याशी, 18.57 लाख वोटर तय करेंगे किस्मत

    उन्नाव लोकसभा

    कुल मतदाता -2341740

    पुरुष मतदाता - 1244745

    महिला मतदाता - 1096903

    ट्रांस जेंडर मतदाता - 92

    पहली बार मतदान वाले - 33832

    बुजुर्गों मतदाता - 42969

    मतदान - वर्ष 2019 में 56.45 प्रतिशत

    कुल पोलिंग बूथ - 2498

    क्रिटिकल - 173

    वर्नरेबल बूथ - 27

    कुल मतदान केंद्र - 1680

    क्रिटिकल - 123

    वर्नरेबल बूथ - 19

    महिला और युवा संचालित बूथ के अलावा आठ माडल बूथ बने

    इस बार लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ के स्थान पर महिलाओं और युवाओं द्वारा संचालित पोलिंग बूथ बनाए गए है। इनकी संख्या प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एक रखी गई है। इसके अलावा आठ माडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें सजाने के साथ ही वहां पर मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। जैसे छाया, पानी, वीडियोग्राफी आदि की सुविधा का विशेष प्रबंध किया गया है। इसी तरह से महिलाओं और युवाओं द्वारा संचालित बूथों को भी सजाते हुए विशेष सुविधाएं दी गई हैं।

    निगरानी के लिए तैयार किया गया तंत्र

    जोनल मजिस्ट्रेट -26

    सेक्टर मजिस्ट्रेट -250

    माइक्रोआब्जर्वर -250

    एफएसटी - 54

    एसएसटी 18

    वीएसटी -6

    मशीनरी जो होगी प्रयोग

    ईवीएम -2498, रिजर्व में रखी गई ईवीएम -583

    कंट्रोल यूनिट 2498, रिजर्व में रखी गई कंट्रोल यूनिट -2498

    वीवीपैट - 2498, रिजर्व में रखे गए वीवीपैट -753

    सीसीटीवी कैमरे -1269 केंद्रों पर

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी की उम्र का बहाना बना रहा विपक्ष', केजरीवाल के दावे पर भड़के योगी ने और क्या कहा?

    मतदाता की सहायता के लिए मिलेंगे कर्मी 

    जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि सभी मतदान केंद्र पर मतदान सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पर मतदाता की सहायता के लिए बीएलओ मौजूद रहेंगे। उनके पास मतदाता सूची उपलब्ध होगी। किसी भी असुविधा पर मतदाता बीएलओ से मदद ले सकेंगे।

    खबरें और भी

    सिर्फ मतदाता पर्ची नहीं पहचान पत्र की भी पड़ेगी जरूरत 

    इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाता मतदान के समय केवल वोटर पर्ची के सहारे मतदान नहीं कर सकेंगे। बल्कि उन्हें अपनी पहचान का एक विकल्प अपने साथ ले जाना होगा। इसमें मतदाता पहचान पत्र के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जाबकार्ड, बैंकों या डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के आरजीआई से जारी स्मार्टकार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र या राज्य सरकार या लोक उपक्रम व पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गया फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों या विधायक या विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड विकल्प ही मान्य होंगे।

    यह प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

    डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज - भाजपा

    अन्नू टंडन - सपा

    अशोक पांडेय - बसपा

    सैफ खान - भारतीय परचम पार्टी

    हिमांशु शर्मा - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

    सैय्यद सरफराज गांधी - निर्दलीय

    शिव प्रकाश सिंह - निर्दलीय

    उमेश - निर्दलीय