Ganga Expressway लोकार्पण के लिए रूट डायवर्जन, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से ऐसे पहुंचें कार्यक्रम स्थल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण कार्यक्रम के लिए हरदोई और उन्नाव में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने क ...और पढ़ें

HighLights
प्रधानमंत्री मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण।
उन्नाव-हरदोई में कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन लागू।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पहुंचेंगे कार्यक्रम स्थल।
संवाद सहयोगी, बांगरमऊ(उन्नाव)। हरदोई जिले के मल्लावां में प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर रूट डायवर्जन प्लान लागू हो चुका है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली बसें आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गंगा एक्सप्रेस वे के बने इंटरचेंज से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंच रहे हैं। यहां वह मेरठ से प्रयागराज के बीच बने गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इसी के साथ ही वाहनों का रूट डायवर्जन भी कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल उन्नाव जनपद की सीमा के पास होने के कारण यहां पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जगह-जगह पर जवान तैनात किए गए हैं।
बांगरमऊ नगर से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने तक असुविधा न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बांगरमऊ से वाहन नानामऊ मार्ग कल्याणी नदी तिराहे से पावर हाउस होते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे तक पहुंचेंगे। इसके बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसिरापुर गांव के पास बने कट से किमी संख्या 238 से चढ़कर शादीपुर गांव के पास बने इंटरचेंज से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच जांयेगे।
इसी क्रम में आसीवन क्षेत्र में मियागंज चौराहा व सफीपुर तिराहे पर बैरियर लगाकर बांगरमऊ व हरदोई जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा। इन वाहनों को मोहन को ओर डाइवर्ट किया जाएगा। हरदोई जाने वाले वाहन औरास होते संडीला के रास्ते हरदोई पहुंच सकेंगे।
खबरें और भी
अधिकतर गेस्ट हाउस में कमरे हुए फुल
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों के बीच बांगरमऊ नगर में गेस्ट हाउस और होटलों में कमरों की भारी मांग देखने को मिल रही है। ड्यूटी पर आए प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस कर्मी और खुफिया विभाग की टीमों के ठहरने से नगर के अधिकांश होटल व गेस्ट हाउस पूरी तरह भर चुके हैं। नगर के प्रमुख गेस्ट हाउसों में कार्यक्रम से दो दिन पहले ही सभी कमरे बुक हो गए थे।
मंगलवार को दिनभर और देर रात तक विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस बल आदि पहुंचते रहे। भीड़ के चलते होटल संचालकों को अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी करनी पड़ी। हालांकि इसके लिए पहले ही राजस्व टीम ने गेस्ट हाउसों और होटल की जांच कर सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली थी। लोगों का कहना है कि इस तरह की एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बुकिंग पहले बहुत कम देखने को मिली है। सामान्य दिनों की तुलना में इस समय सभी कमरे फुल हैं।