विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के मनुस्मृति बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार, बोले- इनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:04 PM (IST)

सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के मनुस्मृति को महिला विरोधी बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी

  2. हिंदू धर्म से संबंधहीन राहुल मनुस्मृति पर न बोलें

  3. उन्नाव में सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

जागरण संवाददाता, उन्नाव। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘मनुस्मृति को महिला विरोधी बताने वाले’ के बयान पर सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष के परिवार पर ही सवाल खड़े कर दिए। कहा कि जिनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है... कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा वाली स्थिति में हैं वह बात करें तो बाइबिल की करें, बात करें तो कुरान की करें। अब मैं राहुल जी की किसी बात का उत्तर देना आवश्यक नहीं समझता। मनुस्मृति की बात तो हम लोग करेंगे वह क्या करेंगे।


सांसद डा. साखी महाराज भगवंतनगर विधान सभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने मीडिया द्वारा दिल्ली में स्वतंत्र पत्रकार के साथ मारपीट और चंपत राय को क्लीन चिट देने पर किए गए सवाल पर कहा कि कानून हाथ में लेने वाले पर कार्रवाई होगी और एसआइटी ही तय करेगी कि कौन निर्दोष है।

इधर, सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बांटी राहत सामग्री

सांसद साक्षी महाराज, विधायक आशुतोष शुक्ला ने भगवंत नगर विधानसभा में आई बाढ़ का निरीक्षण कर जयराज मऊ व पोरई में राहत सामग्री वितरित की । इस मौके पर सीडीओ कृति राज व एडीएम सुशील कुमार भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की अधिक से अधिक सहायता करने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। कोई भी बाढ़ पीड़ित ऐसा नहीं बचेगा, जिसे सहायता न मिले। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सर्वे कराए और जिनको सहायता नहीं मिली हो उसको अवश्य पहुंचाएं।