Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले- जो गो माता को काटेगा उसका विनाश होगा

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उन्नाव में भाजपा सरकार पर गोमांस व्यापार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि गो माता को काटने वालों का विनाश होगा। उन्ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सरकार पर गोमांस व्यापार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    2. गो माता को काटने वालों के विनाश की बात कही।

    3. गो संरक्षण हेतु मतदान, गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की अपील।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने गो माता पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रधानमंत्री और योगी मांस का व्यापार कराते हैं। उत्तर प्रदेश में जो मांस का व्यापार हो रहा है वह योगी के सह पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो मंदिर का पुजारी होता है उसको बहुत ही कम रुपये मिलते है, यदि मंदिर का पुजारी ही मांस की बिक्री करेगा तो वह कैसा पुजारी है। उन्होंने कहा कि जो गो माता को काटेगा उसका विनाश होगा।

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शुक्रवार को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के हफीजाबाद में स्थित बलखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में 15 करोड़ मवेशियों का मांस बेचा जा रहा है। उन्होंने गो माता के हित में मतदान करने की अपील की। जिससे गो माता के मांस की बिक्री न हो सके।

    उन्होंने कहा कि जो धर्म के रास्ते पर चलेगा वही जीतेगा। हम सभी भौतिक सुखों के लिए मतदान करते आ रहे हैं। इस बार गो माता के नाम पर मतदान करने का संकल्प लें। गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए सभी एक जुट हो। उन्होंने विधान सभा बांगरमऊ में गऊधाम की स्थापना के लिए कहा। जिसपर सर्वसम्मति से शशांक शेखर शुक्ला को गऊधाम का प्रभारी बनाया गया।

    मां शंकरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

    गविशिष्ट (गौ रक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत शुक्रवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सफीपुर कस्बे के प्राचीन सिद्धपीठ मां शंकरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ संरक्षण के लिए जनजागरण का आह्वान किया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि गाय माता संकट में हैं और गोभक्तों के साथ छल हुआ है। चुनाव के समय गौ रक्षा का वादा किया गया था, लेकिन आज भी गायों की दुर्दशा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जो गाय को माता के बजाय केवल पशु मानता है, उसे सनातन परंपरा का सम्मान करने वाला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार गाय को राज्य माता घोषित क्यों नहीं कर रही है, जबकि इसके लिए किसी आर्थिक संसाधन की आवश्यकता नहीं है।

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार गाय को केवल पशु मानती है तो जनता को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने गोसंरक्षण के लिए समाज को संगठित होकर आगे आने का आह्वान किया।इस दौरान सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसहयोग से गौ संवर्धन केंद्र एवं आशीर्वाद स्थल स्थापित करने की घोषणा की गई। इसकी जिम्मेदारी समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपी गई। उन्होंने कहा कि यह केंद्र जनसहयोग से तैयार किया जाएगा।