Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में सपा की रैली में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट, सीनियर नेताओं के सामने चले लात-घूंसे

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 11:20 PM (IST)

    उन्नाव के पाटन में सपा की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच गाड़ियों की टक्कर और चुनावी प्रतिद्वंद्विता को लेकर जमकर मारपीट हुई। वरिष्ठ नेताओं के हस्त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वरिष्ठ नेताओं ने समझाबुझा कराया शांत, उसके बाद पूरी हुई रैली

    2. दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरी, अंगूठी चैन छीनने का आरोप

    संवाद सहयोगी, पाटन (उन्नाव)। समाजवादी पार्टी की रैली में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर सपाई आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। रैली आयोजक व वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। उसके बाद रैली आगे बढ़ी। वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए।

    दोनों पक्षों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एक पक्ष के भूपेश यादव निवासी खुर्द बीघापुर व दूसरे पक्ष से बारा सगवर भवानी खेड़ा निवासी महेश यादव ने पुलिस को तहरीर देकर रिपेार्ट दर्ज करने की मांग की। दोनों पक्षों ने मारपीट और चैन व अंगूठी छीना लेने का आरोप लगाया।

    ग्राम कलानी से रविवार को श्री नारायण पाल के नेतृत्व में सपा ने रैली निकली । जिसमें भवानी खेड़ा के महेश यादव व घाटम पुर खुर्द के भूपेश यादव अपनी-अपनी गाड़ी से चल रहे थे। पाल्हेपुर गांव के सामने ओवरटेक करते समय महेश की गाड़ी में भूपेश की गाड़ी की टक्कर लग गई जिससे गाड़ी में नुकसान हो गया। इसी को लेकर दोनों पक्ष मारपीट करने लगे वरिष्ठ नेताओं ने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को शांत कराया।

    बताते हैं कि भूपेश यादव व महेश यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव एक ही वार्ड से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं । दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा हैं। जिससे वह आमने सामने हो गए। रैली के संयोजक श्री नारायण पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की गाड़ी आपस में टकरा गई थी मैंने कहा था रैली में आई है जिसकी गाड़ी में खराबी आई है उसको मैं ठीक करा दूंगा जिस पर वह शांत भी हो गए थे। रिपोर्ट लिखने को तहरीर दे आए इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि ओवरटेक करने में गाड़ियां आपस में लड़ गई थी। जिस पर विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है ।

    खबरें और भी