विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव हादसे के बाद गांव पहुंचे तीन युवकों के शव, चीख-पुकार में बदलीं गलियां

Published: Sat, 24 Jan 2026 09:26 PM (IST)

पुरवा, उन्नाव में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद उनके शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच ...और पढ़ें

पुरवा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सौरभ की मौत पर स्वजन के साथ बिलखता पिता संतोष। जागरण

पुरवा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार सौरभ की मौत पर स्वजन के साथ बिलखता पिता संतोष। जागरण

HighLights

  1. तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

  2. शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम।

  3. खतरनाक मोड़ पर स्पीड ब्रेकर न होने से ग्रामीण नाराज।

संवाद सहयोगी, पुरवा(उन्नाव)। उन्नाव हादसे में तीन युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा था। जैसे ही शनिवार को तीनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग बच्चों के शव देख बिलख उठे। अलग-अलग घाटों में अंतिम संस्कार किया गया।

पुरवा-अचलगंज मार्ग पर क्षेत्र के भूलेमऊ गांव के पास स्थित लोन नदी पुल के पास बने संकेतक बोर्ड में शुक्रवार रात बाइक टकराने से हुई तीन युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अपने अपने गांव पहुंचे शवों को देख स्वजन में चीत्कार मच गई। स्वजन ने अलग अलग घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।वही दिवगंत के स्वजन ने किसी ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।पुलिस तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

बता दे कि बीघापुर क्षेत्र के गांव बैसनखेड़ा निवासी राहुल अपने ममेरे भाई क्षेत्र के ही गांव अढौली निवासी अनुराग पाल व पुरवा क्षेत्र के गांव तौरा निवासी मित्र सौरभ के साथ शुक्रवार रात लगभग 11 बजे मोहनलालगंज में मौसा के यहां दिन में आयोजित भंडारे में ना पहुंच पाने के चलते रात में बाइक से जा रहे थे। जहां रात में रुककर शनिवार सुबह वापस आने की योजना बनाई थी।पुरवा अचलगंज मार्ग पर भूलेमऊ गांव के पास लोन नदी पुल के पास लगे संकेतक बोर्ड में 100 की रफ्तार चल रही बाइक टकरा गई थी। जिससे संकेतक बोर्ड टूट कर गिर गया है।हेलमेट ना लगा होने से सड़क किनारे जमे पत्थरों में सभी के सिर टकरा गए।सिर में अधिक चोट लगने से तीनों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने सभी के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। राहुल के भाई रोहित ने किसी ट्रक चालक द्वारा बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि अभी तक स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


तीनो के शव एक दूसरे दूरी पर पड़े मिले

प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो एक का शव बाइक के पास तो दूसरे का दस फीट सड़क के नीचे व तीसरे का शव लगभग पंद्रह फीट दूर पड़ा मिला था।जिससे बाइक की रफ्तार काफी तेज होने,मोड़ होने के चलते सामने से किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने या एकदम से सामने कोई वाहन आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर संकेतक बोर्ड से लड़ जाने का अंदेशा लगाया है।


घुमावदार मोड होने के बावजूद कोई स्पीड ब्रेकर ना बना होने से ग्रामीणों में रोष

लोन नदी पुल के पास सड़क काफी घुमावदार होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाया गया है।साथ ही कोई साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है।जिसके चलते उक्त स्थान पर आए दिन हादसे होते रहते है।इसके बावजूद भी उक्त स्थान को ब्लैक स्पॉट भी घोषित नहीं किया गया है।ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने सहित अन्य आवश्यक कार्य कराए जाने की मांग की है।

पूर्व में हो चुके हादसे

  • भूलेमऊ गांव स्थित लोन नदी पुल के पास 8 सितंबर 2023 को डंपर की टक्कर से लोडर सवार पिता रामशंकर व बेटा कृष्ण कुमार निवासी बर्रा ,कानपुर की मौत हो गई थी।
  • 16 अगस्त 2024 को माखी क्षेत्र के सोमरा गांव निवासी सोनू यादव की बाइक अनियंत्रित होकर पुल में टकरा गई थी।जिससे उसकी मौत हो गई थी।