'5 लाख फॉलोअर्स हैं, इंटरनेट पर वीडियो डाला तो माफी मांगती घूमोगी'... ट्रक चालक ने ARTO को दी धमकी, वीडियो वायरल
उन्नाव में एआरटीओ प्रतिभा गौतम और ट्रक चालकों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ओवरलोड गिट्टी से लदे ट्रक को रोकने पर यह घटन ...और पढ़ें
-1774826645634_m.webp)
घटना का वायरल वीडियो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उन्नाव। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम व ट्रक चालक के बीच नोकझोक का एक वीडियो प्रचलित हुआ है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति धमकी भरे लहजे में कह रहा है कि मेरे पांच लाख फॉलोअर्स हैं, वीडियो बन रहा है, यदि इंटरनेट मीडिया पर डाला तो आप माफी मांगते घूमोगी।
प्रचलित वीडियो में किसी ने एआरटीओ को गलत बताया तो कोई ट्रक चालकों द्वारा एआरटीओ को दबाव में लेने की बात कहता रहा।
हुआ यूं कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार रात दही क्षेत्र में एआरटीओ प्रवर्तन प्रतिभा गौतम चेकिंग कर रहीं थी। गिट्टी लदे एक ट्रक को देख ओवरलोड होने के अंदेशे पर उसे पकड़ा और तौल कराने के लिए हंस धर्मकांटा ले गईं। कांटा पर तौल में गिट्टी मानक से 25 टन अधिक निकली।
ओवरलोड की पुष्टि होते ही चालक ट्रक को कांटा पर ही छोड़कर भाग निकला और अपने मालिक को जानकारी दी। मालिक ने जीपीएस के जरिए ट्रक को लाक कर दिया। जिससे ट्रक कांटा पर ही फंस गया। तौल कराने पहुंचे अन्य चालकों ने ट्रक को हटावाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया।
एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने समझाने का प्रयास किया पर कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान एक टैंकर के चालक से एआरटीओ के हमराही की नोकझोक शुरू हो गई। अभद्रता बढ़ती देख अपने वाहन से उतरी एआरटीओ ने दोनों को अलग करने का प्रयास किया।
खबरें और भी
इस पर नशे में चालक भड़क गया। एआरटीओ से भी उसकी तीखी नोकझोक शुरू हो गई। इसी बीच चालक के समर्थन में उतरे कुछ अन्य चालकों में एक ने मौके का वीडियो बनाते हुए कहा कि मेरे पांच लाख फॉलोअर हैं, वीडियो बन रहा हैं, इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ तो मैडम माफी मांगते घूमोगी।
चालकों ने एआरटीओ व उनके हमराहियाें पर मारपीट का आरोप लगाया। एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने आरोप निराधार बता, चालक को नशे में धुत बताया। उनका कहना है कि दही पुलिस को बुलाने पर चालक ने माफी मांगी, जिस पर उसे छोड़ दिया गया।
ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रक को हाइड्रा से थाना ले जाकर सीज कर दिया गया है। 88 हजार का जुर्माना लगाया गया है। ट्रक फैजल अनीस निवासी शआदतगंज लखनऊ के नाम है। जनवरी से मार्च तक टैक्स भी बकाया है।
यह भी पढ़ें- उन्नाव में डंपर से बचने के चक्कर में बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 बच्चों सहित 17 लोग घायल