विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोरी बाइक से 56 लाख की लूट, चौकी प्रभारी निलंबित; जांच में जुटी एटा और उन्नाव पुलिस

Published: Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM (GMT+05:30)

उन्नाव जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक का इस्तेमाल कर बदमाशों ने एटा में सर्राफ से 56 लाख रुपये की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. उन्नाव अस्पताल से चोरी हुई बाइक से एटा में लूट।

  2. पुलिस की लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित किए गए।

  3. एटा और उन्नाव पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस ने लापरवाही की। अगले ही दिन इसी बाइक से बदमाशों ने एटा में सर्राफ और उसके भतीजे से करीब 56 लाख रुपये की नकदी व जेवर लूट लिए। मामला सामने आने पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय प्रार्थना पत्र अपने पास रखने के आरोप में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अंजनी सिंह को निलंबित कर दिया। उधर, एटा व उन्नाव की पुलिस टीम आरोपितों की तलाश कर रही है।
इंदिरा नगर निवासी निकेत चौधरी 21 अक्टूबर को जिला अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी अपाचे बाइक अस्पताल चौकी के पास खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान चोर चौकी के सामने से बाइक लेकर भाग निकला। निकेत ने चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी और प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।

आरोप है कि पुलिस ने जांच के नाम पर उन्हें टरका दिया। अगले दिन 22 अक्टूबर की शाम आरोपितों ने इसी बाइक से एटा जिले के अलीगंज-अचरा रोड पर मां सरस्वती ज्वैलर्स के मालिक संजय यादव और उनके भतीजे को तमंचा दिखा नकदी-जेवर लूट लिए। सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को उन्नाव के पंजीकरण नंबर वाली बाइक से जाते आरोपित दिखे।

यह भी पढ़ें- पॉक्सो मामले में अहम सबूत बरामद ना करने पर हाई कोर्ट सख्त, महिला दारोगा पर जुर्माना लगाकर दिए हिरासत के आदेश

एटा की स्वाट टीम ने बाइक नंबर के आधार पर निकेत से संपर्क किया तो बाइक चोरी होने की जानकारी मिली। वहीं, इसके बाद उन्नाव सदर कोतवाली में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चौकी प्रभारी समय रहते कार्रवाई करते तो घटना रोकने में मदद मिल सकती थी। जिले में जनवरी से अब तक विभिन्न थानाक्षेत्रों में 35 से अधिक बाइक चोरी हो चुकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।