आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन में भिड़ने के बाद कार में लगी आग, भाई की मौत; बहन घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में एक कार में आग लगने से भाई की मौत हो गई और बहन गंभीर ...और पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा।
HighLights
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में कार दुर्घटना।
अज्ञात वाहन से टकराने के बाद कार में लगी आग।
भाई की मौत, बहन लखनऊ के अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में वाहन से टकराई कार में आग लग गई। इसमें भाई- बहन घायल हो गए। इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई। बहन का इलाज लखनऊ के लोकबंधू अस्पताल में चल रहा है।कार किस वाहन से टकराई इसकी जानकारी पुलिस कर रही है।
बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी 24 वर्षीय अभिरूप पुत्र पंकज अपनी बहन 26 वर्षीय दीक्षा को लेने देहरादून गए थे। बहन दीक्षा देहरादून में निजी कंपनी में नौकरी करती है। वह बहन दीक्षा को लेकर घर लौट रहे थे।
तभी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह 11 बजे औरास क्षेत्र के कस्बा औरास टोल के पास अभिरूप को झपकी आ गई। इससे आगे चल रहे वाहन में कार जा घुसी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर कार लगभग 50 मीटर तक घिसटती रही।
इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कार में आग लग गई। किसी तरह दोनों ने निकले। यूपीडा कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने घायल अनुरूप को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीक्षा का इलाज चल रहा है।
