Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव की 4 आइक्रीम फैक्ट्रियों में मिली खामियां, खाद्य विभाग ने थमाए नोटिस; कुल्फी और आइसकैंडी के लिए सैंपल

    Updated: Thu, 28 May 2026 04:44 PM (IST)

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्नाव में चार आइसक्रीम फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। गंदगी और पंजीकरण में खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए गए और नमूने जांच के लि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्नाव में की छापेमारी।

    2. चार आइसक्रीम फैक्ट्रियों में मिली गंदगी, पंजीकरण में खामियां।

    3. फैक्ट्रियों को नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु भेजे गए।

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षाधिकारियों ने छापामरी की। इस दौरान निर्माण स्थलों पर साफ सफाई न मिलने और पंजीकरण में कमियां मिलने पर चार आइसक्रीम फैक्ट्री संचालकों को नोटिस दी गई है। सभी के सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

    सहायक आयुक्त (खाद्य) प्रियंका सिंह के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मेसर्स यशी आइसक्रीम सै. अब्बासपुर में खाद्य सुरक्षाअधिकारी ने छापा मारा। निर्माण स्थल पर गंदगी और पंजीकरण उचित रेणी में नहीं मिला। आइसक्रीम के डिब्बों पर बैचनंबर, पैकिंग तिथि अंकित नहीं मिली इस पर टीम ने उसे अंकित कराने की नोटिस देकर चार आइसक्रीम के सैंपल लिए।

    कुल्फी और आइसकैंडी के लिए नमूने

    कब्बाखेड़ा स्थित मेसर्स वर्मा फूड प्रोडेक्ट से कुल्फी और आइसकैंडी के नमूने लिए । वहीं बांगरमऊ के मेसर्स पवन आइसक्रीम तथा नवाबगंज स्थित मेसर्स मदर्स आइसक्रीम इकाई पर भी गंदगी मिलने पर सुधार करने का नोटिस दिया गया।

    छापा टीम आशीष वर्मा, उपासना साह, अनिल कुमार कटियार, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल और रूचि बाजपेयी आदि शामिल रहीं।