विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट, सिर में डंडा लगने से बच्ची की मौत

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:34 PM (IST)

उन्नाव के बांगरमऊ में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में आठ वर्षीय बच्ची रेशमा की सिर में डंडा लगने से मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जमीन विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट हुई।

  2. मारपीट के दौरान आठ वर्षीय बच्ची के सिर में चोट लगी।

  3. बच्ची की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

संवाद सहयोगी, उन्नाव। जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आठ वर्षीय बच्ची के सिर में डंडा लगने से मौत हो गई।  

बांगरमऊ क्षेत्र के बल्लापुर गांव निवासिनी जाबिर की पत्नी शाहिना ने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर उसने अपनी लगभग आठ बिस्वा जमीन 4.25 लाख रुपए में बेची थी। देवर पप्पू इससे नाराज था। इसी के चलते शनिवार रात 10 बजे पप्पू ने गाली गलौज शुरू कर दी।

आठ वर्षीय बच्ची की मौत

विरोध करने पर पप्पू ने अपने बेटे रिजवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और-लाठी डंडे चल गए। मारपीट के बीच दौरान उसकी आठ वर्षीय बेटी रेशमा के सिर में डंडा लग गया।

10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को बेहोशी हालत में बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंची। डाक्टर पीयूष मिश्र ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई।

कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया है कि दो भाइयों के बीच मारपीट में बच्ची के सिर में डंडा लगने से मौत हुई है। एक पक्ष के रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कुछ मिनटों में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर का सफर, उन्नाव में रैपिड मेट्रो के लिए हुआ सर्वे; जल्द बनेगी डीपीआर