पारिवारिक कलह और अवसाद का दर्दनाक अंत, उन्नाव में पत्नी के जाने से परेशान युवक ने दी जान
उन्नाव के पुरवा में पत्नी के मायके चले जाने से मानसिक रूप से परेशान 35 वर्षीय युवक सूरज ने फंदे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
35 वर्षीय युवक ने फंदे से जान दी।
पत्नी तीन माह पहले मायके चली गई थी।
मानसिक परेशानी और अवसाद से जूझ रहा था।
संवाद सहयोगी, पुरवा। पत्नी के तीन माह पूर्व मायके चले जाने के बाद से मानसिक रूप से परेशान 35 वर्षीय युवक ने सोमवार रात फंदे से लटक कर जान दे दी। स्वजन उसे घर के बरामदे में सोया समझ रहे थे। रात लगभग दो बजे उसकी मां गायत्री ने उसे छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। उनकी चीख सुनकर अन्य परिजन भी बाहर आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बे के मुहल्ला पश्चिमटोला निवासी बसंती का 35 वर्षीय बेटा सूरज उर्फ छोटू ड्राइवरी करता था। सोमवार रात बरामदे में लेटा था। रात लगभग दो बजे मां गायत्री लघु शंका के लिए उठी तो बेटे को छत पर लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटका देख चीख पड़ी। शोर सुनकर अन्य स्वजन बाहर आ गए। स्वजन ने डायल 112 सहित पुलिस ने को सूचना दी।
पिता बसंती ने बताया कि तीन माह पहले सूरज और उसकी पत्नी पम्मी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर मायके चली गई थी। बताया कि सूरज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका कानपुर में इलाज चल रहा था। उन्होंने पुलिस ने को दी तहरीर में भी आत्महत्या की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि सूरज नशे का आदी था और इस वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
यह भी बताया गया कि सोमवार शाम सूरज ने डायल 112 पर फोन कर किसी के गाली देने की शिकायत की थी। पीआरवी ने उसे समझाकर शांत कराया था। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूरज की मौत से मां गायत्री और बहनें आरती व दामिनी बेहाल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।