विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में युवक की हत्या कर शव बक्से में बंद कर पुलिस चौकी के पास फेंका, इलाके में सनसनी

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:17 PM (IST)

उन्नाव में लालऊखेड़ा चौकी के पास हाईवे पर एक बड़े बक्से में 32 वर्षीय युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. उन्नाव हाईवे पर बक्से में मिला 32 वर्षीय युवक का शव।

  2. आंख व कान पर गंभीर चोट, हत्या की आशंका जताई पुलिस ने।

  3. पुलिस पहचान व राजफाश के लिए पांच टीमें गठित कर रही है।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। युवक की कहीं और हत्या कर शव को मंगलवार रात लगभग 10 बजे बड़े बक्से में भरकर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से 500 मीटर दूरी पर फेंक दिया गया।

अचलगंज से उन्नाव जाने वाले मार्ग पर ललऊखेड़ा गांव के पास सर्विस लेन पर सड़क पर पड़े बड़े बक्से को देख ग्रामीणों सन्न रह गए। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को जानकारी दी। बक्सा खोलने पर अंदर 32 वर्षीय युवक का शव पड़ा देख पुलिस सन्न रह गई। आंख व कान के पास गंभीर चोट देख किसी वजनी चीज से वार कर हत्या की पुलिस ने संभावना जता पहचान की कोशिश शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक पैंट शर्ट पहने युवक का सिर पन्नी से लिपटा मिला। आंख और कान के पास गंभीर चोट मिली है। एसपी जयप्रकाश सिंह, सीओ विनी सिंह व सदर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बारीकी से घटना की जांच की। फाेरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया।

राघव रिसार्ट में लगे कैमरों के अलावा आसपास लगे अन्य सीसी कैमरों की पुलिस फुटेज खंगालनी शुरू की गई है। अंदेशा है कि किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को बक्से में भरा गया और लोडर में रखकर यहां फेंका गया। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि शव की पहचान व घटना के राजफाश के लिए पुलिस की पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।

स्वाट व सर्विलांस को भी लगाया गया है। शव रायबरेली से लाकर यहां फेंके जाने का अंदेशा है। रायबरेली व आसपास के जिलों के अलावा अपने जिले के सभी थानों में युवक की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

चौकी से 500 मीटर दूर फेंका गया बक्शा

जिस जगह अपराधियों ने बक्से को फेंका वहां से ललऊखेड़ा चौकी की दूरी महज 500 मीटर है। इसके बाद भी पुलिस को लगभग आधे घंटे बाद ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद घटना की जानकारी मिली। पुलिस को शक है कि जिस वाहन से बक्सा लाया गया वह रायबरेली की ओर से आया।

बक्सा फेंकने वाली जगह से दूसरी दिशा में जाने के लिए कट गदनखेड़ा चौराहा से ही है।अंदेशा है कि वाहन चौराहा पर जाकर घूम सकता है या घटनास्थल से उल्टी दिशा में राघव रेसार्ट से बाईं तरफ अपनी दिशा में जाकर रायबरेली की ओर लौट सकता है। सीसी कैमरे राजफाश में पुलिस की अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।

पुलिस को शक किसी से मिलने गया युवक, बक्से में बंद करने पर हुई मौत

पुलिस को शक है कि युवक किसी युवती या महिला से मिलने उसके घर जा सकता है। वहीं उसे बक्से में छिपाया गया हो और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सच छिपाने के लिए बक्से में बंद युवक को किसी वाहन में लादकर यहां फेंक दिया गया हो। हालांकि युवक की आंख व कान के पास चोट पुलिस के दावों को खारिज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में विसर्जन यात्रा में भीषण हादसा: अचानक उठी हाईड्रोलिक ट्रॉली तो गिरने लगे लोग, दबने से बच्ची की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।