विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में शराब के पैसे देने से मना करने पर बेटे ने 60 वर्षीय मां पर बरसाए डंडे, ग्रामीणों ने पहुंचाया सीएचसी

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:07 PM (IST)

सफीपुर के बाकर खेड़ा गांव में एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां को लाठी-डंडों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर मां को पीटा।

  2. ग्रामीणों ने घायल मां को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया।

  3. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू की।

संवाद सूत्र, सफीपुर। क्षेत्र के कुशैला गांव के मजरे बाकर खेड़ा में शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर बेटे ने अपनी मां को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

क्षेत्र की 60 वर्षीय मीना, पत्नी शिवगोपाल, ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सचिन शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब खरीदने के लिए रुपये मांगता है और रुपये नहीं मिलने पर घर-गृहस्थी का सामान भी बेच देता है। आरोप है कि गुरुवार को सचिन ने फिर रुपये मांगे। मीना के मना करने पर वह गुस्से में आ गया और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।

महिला की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- उन्नाव में स्कूल से घर लौट रहे 6 बच्चों पर पागल कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुए मासूम, गांव में मची चीख-पुकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।