UP PET परीक्षा के लिए लोकल रूट पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, स्टेशनों पर बनेंगे हेल्प डेस्क
उन्नाव में यूपी पीईटी परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 27616 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिवहन विभाग ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
उन्नाव में 13 केंद्रों पर 27616 परीक्षार्थी देंगे पीईटी परीक्षा।
परिवहन विभाग ने लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसें बढ़ाईं।
रोडवेज बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनेगी।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। शहर के 13 विद्यालयों को पीईटी परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। इनमें 27616 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसें बढ़ा दी जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग रूटों पर संचालित रोडवेज बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि समय से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
जिले में अलग-अलग रूटों पर परिवहन निगम की 102 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें लखनऊ- कानपुर, गोरखपुर, दिल्ली, पुरवा-मौरावां, रायबरेली- भगवंतनगर व अन्य रूटों पर बसें संचालित हो रही हैं।
जिले में 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में बनाए गए 13 केंद्रों पर तीन दिनों में (25 अक्टूबर, 30 और एक नंबर को) 27616 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए कोई परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने पहले से व्यवस्था कर ली है। विभाग की ओर से लोकल रूट पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा।
इसके अलावा लखनऊ-कानपुर रूट पर अभी आठ चक्कर लगाए जा रहे हैं। लेकिन परीक्षा के चलते दो फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। भगवंतनगर रूट पर चार फेरे लग रहे हैं। यहां छह फेरे किए जाएंगे। इसी प्रकार सफीपुर- लखनऊ रूट पर चार चक्कर को बढ़ाकर छह किया जाएगा। वहीं अन्य रूटों पर भी रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। कम पड़ने पर अन्य बसें भी संचालित की जाएंगी। इसके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।
बस स्टेशन पर बनाया जाएगा हेल्प डेस्क
रोड़वेज बस स्टेशन पीईटी परीक्षार्थियों के हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यहां उन्हें परीक्षा केंद्र, वाहन, आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर मदद की जाएगी। वहीं रेलवे स्टेशन पर मदद के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
स्टेशन टिकट काउंटर पर सभी कर्मी रहेंगे मौजूद
पीईटी परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन के सभी टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे। वाणिज्य पर्यवेक्षक वीएस मीणा ने बताया कि चार काउंटर के लिए सभी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ताकि टिकट संबंधी किसी प्रकार की समस्या न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।