विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी की 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना', कारीगरों को मिलेगा ब्याजमुक्त और गारंटी रहित ऋण

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:48 PM (IST)

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के दूसरे चरण में पारंपरिक और आधुनिक ट्रेडों के 14 कारीगरों को लाभ मिलेगा।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. 14 पारंपरिक व आधुनिक ट्रेडों के कारीगरों को लाभ।

  2. 10 दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण।

  3. ब्याजमुक्त व गारंटी रहित 15% सब्सिडी युक्त ऋण सुविधा।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना फेज दो में जनपद के पांच पारंपरिक कारीगरों एवं आधुनिक ट्रेड के नौ कारीगरों सहित कुल 14 ट्रेडों के कारीगरों के आजीविका के साधनों का सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किए जाने व बनाने का प्राविधान है।

नए ट्रेड मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा, मछुआरा व आधुनिक ट्रेड जैसे मोबाइल मरम्मत, आटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रानिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टालेशन, डिजिटल फोटाग्राफी, सौंदर्य व वेलनेस है।

इस योजना के लिए कौशल वृद्धि प्रशिक्षण के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण, टूलकिट वितरण कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद सभी प्रशिक्षार्थियों को दिया जाता है।

मार्जिन मनी ऋण में कारीगरों की परियोजना लागत धनराशि 10 लाख तक की ऋण सुविधा 15 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी तथा बिना गारंटी व बिना व्याज के उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में कार्यरत अनुराग द्विवेदी, प्रधान सहायक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।