विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में अमानवीयता: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, आधी मूंछ काटी, जूते-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया

Published: Mon, 10 Aug 2026 12:04 AM (IST)

उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक का सिर मुंडवाकर, आधी मूंछ काटकर और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोबाइल चोरी के शक में युवक को अमानवीयता का शिकार बनाया

  2. सिर मुंडवाकर, आधी मूंछ काटकर, जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई

  3. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

जागरण संवाददाता, उन्नाव। मोबाइल चोरी के शक में एक युवक से अमानवीयता करने का मामला सामने आया है। गांव के ही पिता-पुत्र ने मिलकर उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, सिर मुंडवा दिया, आधी मूंछ काट दी और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। घटना का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिस युवक से अमानवीयता की गई वह दो बार चोरी में जेल जा चुका है इसके अलावा नशे का भी आदी है।


आसीवन क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी राजू सिंह गमेल गांव के बाहर अपने बाग में बनी झोपड़ी में रहते हैं। आरोप है कि 30 जुलाई की रात राजू और उनके बेटे राज के मोबाइल फोन गांव का सोनू राजपूत चुरा ले गया। अगले दिन राजू का मोबाइल एक बंद गुमटी के पास पड़ा मिला। इस बीच सोनू लापता हो गया। राजू और राज को पता चला कि सोनू लखनऊ में है तो वे उसे वहां से पकड़कर लाए।

सोनू को ले जाकर उसके घर में शिकायत की। इसके बाद सोनू के हाथ अमानवीयता की गई। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोनू के पिता गोकुल की तहरीर पर राजू और उसके पुत्र राज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को जेल भेजा जाएगा।