Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत

    Updated: Mon, 26 May 2025 11:54 AM (IST)

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में तीन गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के निवासी थे जो गोरखपुर से लौट ...और पढ़ें

    एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत।
    एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से घुसी कार, मां-बेटी समेत चार की मौत।

    HighLights

    1. मृतकों में तीन राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के हैं निवासी
    2. दोपहर 12:30 बजे बांगरमऊ के रसूलपुर के पास हुआ हादसा

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के रसूलपुर मझिगवां गांव के पास रविवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर पीली पट्टी के अंदर चल रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। 

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवती गंभीर घायल हो गई।

    युवती को कन्नौज सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे एलएलआर अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। 

    दिवंगत महिला व युवती मां बेटी हैं, जो घटना के समय गोरखपुर में आयोजित किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाई व एक अन्य के साथ राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद स्थित घर लौट रहे थे। चौथा दिवंगत दिल्ली बसंत कुंज का निवासी है।

    घटनास्थल पर पहुंची यूपीडा की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ बांगरमऊ अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि हादसे में दिवंगत हुई महिला की शिनाख्त 55 वर्षीय सीमा उपाध्याय पत्नी स्व. अजय उपाध्याय, उसकी बेटी 26 वर्षीय आरुषि उपाध्याय निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद जो पेशे से अधिवक्ता है, और 52 वर्षीय आरुषि के मामा विनय पाठक पुत्र पशुपतिनाथ पाठक मूल निवासी ग्राम अंबा थाना जादवपुर जिला गोपालगंज,बिहार व हाल पता राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद के रूप में हुई, जबकि चौथे दिवंगत की शिनाख्त ब्रजेश कुमार यादव उर्फ उमेश कुमार निवासी बंसत कुंज दिल्ली के रूप में की गई है।

    सीओ ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त कार गाजियाबाद निवासी पूजा मिश्रा के नाम पर पंजीकरण है। घटना के समय कार की रफ्तार 110-120 किमी. प्रति घंटा होने का अनुमान है। टक्कर के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए थे, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

    खबरें और भी