विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में चार द‍िनों के ल‍िए यलो अलर्ट, बदलने जा रहा एक बार फ‍िर मौसम का म‍िजाज

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM (IST)

वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदला है, जहां चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम का नया मिजाज, चार दिन का येलो अलर्ट जारी।

पूर्वांचल और वाराणसी में मौसम का नया मिजाज, चार दिन का येलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. वाराणसी-पूर्वांचल में चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी।

  2. लौटता मानसून कराएगा बारिश, फिर गुलाबी ठंड का आगमन।

  3. सुबह की हवाओं में ठंडक, तापमान में कमी का असर।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख बदला हुआ है और कुछ द‍िनों से बादलों की आवाजाही ताे है लेक‍िन बार‍िश का दौर नहीं हो पा रहा है। माना जा रहा है क‍ि अब आगे मानसूनी व‍िदायी का रुख होने के बीच एक बार फ‍िर लौटता मानसून बार‍िश करा सकता है। मानसूनी बार‍िश का दौर इस सप्‍ताह तक ही स्‍थायी रह सकता है। इसके बाद मौसम का रुख बदलेगा। 

मंगलवार की सुबह वातावरण का रुख बदला और आसमान साफ नजर आया, मौसम का रुख बदलने के साथ ही पुरवा हवाओं का जोर भी बना रहा। द‍िन चढ़ा तो आसमान साफ होने के साथ ही धूप का भी असर द‍िखा। दोपहर में धूप ने पसीने भी छुड़ाए और उमस का असर भी रहा। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार आने वाले 48 घंटों में आर्द्रता में इजाफा होने पर बादलों की आवाजाही का दौर भी होगा। 

मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में अब सुबह ठंडी हवाओं का असर भी प्रभावी होने लगा है। सुबह तापमान में कमी हो रही है और आर्द्रता में कमी का असर होने से बादलों की आवाजाही का रुख भी बदलेगा और वातारण में ठंडी का असर भी होगा। हालांक‍ि अभी यह प्रारंभ‍िक स्‍तर पर ही है लेक‍ि‍न 24 स‍ितंबर से लगातार चार द‍िनों तक के ल‍िए मौसम व‍िभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को चेताया है। 

पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है और धूप का प्रभाव भी है। दोपहर में उमस में इजाफा हो रहा है और लोग पसीना- पसीना भी हो रहे हैं। मौसम व‍िभाग की ओर से लगातार चार द‍िनों के ल‍िए यलो अलर्ट जारी क‍िया गया है। मौसम का रुख बदलने के साथ ही वातावरण में इसके बाद गुलाबी ठंड का दौर सक्र‍िय हो जाएगा। हालांक‍ि अंचलों में कुहासा का दौर भी कुछ जगहों पर हो रहा है। 

 बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 0.1 डि‍ग्री कम रहा। न्‍यूनतम तापमान 25.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा। जबक‍ि आर्द्रता न्‍यूनतम 77% और अध‍िकतम 74% दर्ज क‍िया गया। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी र‍िपोर्ट के अनुसार मौसम का रुख लगातार बदलाव की ओर है और माना जा रहा है क‍ि यलो अलर्ट के दौरान बार‍िश और तेज हवाओं का रुख भी रह सकता है।