विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाराणसी में "क्‍योटो" के बाद अब "वेन‍िस माडल" की तैयारी, एआइ से होगा भीड़ का नियंत्रण

Published: Fri, 08 Aug 2025 03:57 PM (IST)

वाराणसी जि‍ले में अब एआई तकनीक से भीड़ का प्रबंधन होगा। नगर निगम और टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन ने मिलकर यह ...और पढ़ें

वेन‍ि‍स की तर्ज पर शहर में बेहतर आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।
वेन‍ि‍स की तर्ज पर शहर में बेहतर आवागमन की व्यवस्था की जाएगी।

HighLights

  1. काशी में एआई से होगा भीड़ प्रबंधन |
  2. टोयोटा फाउंडेशन और नगर निगम का प्रयास |
  3. पांच कंपनियां लागू करेंगी नया मॉडल |

जागरण संवाददाता, वाराणसी। जापान के क्‍योटो के तर्ज पर शहर के व‍िकास की संभावनाओं की पड़ताल के बाद अब एआइ तकनीक से काशी में भीड़ प्रबंधन की तैयारी की जा रही है। टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के सहयोग से नगर निगम का अभिनव प्रयास हो रहा है। 

काशी एशिया का एकमात्र शहर है ज‍िसे देश की शीर्ष पांच कंपनियों का हुआ क्रियान्वयन के लिए चयन क‍िया गया है। प्रति टीम 1.30 लाख अमेरिकी डालर की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मऊ में फर्जी नियुक्ति मामले में 42 शिक्षकों समेत 73 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

भीड़ प्रबंधन की चुनौती झेल रही काशी के लिए राहत की खबर है। नगर निगम व टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के साझा प्रयास से शहर की जमीनी हकीकत के अनुरूप तकनीकी समाधान खोजने के लिए सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज के तहत वैश्विक स्तर पर चयनित पांच कंपनियां काशी में भीड़ नियंत्रण के इनोवेटिव माडल लागू करेंगी।

इसमें एआइ तकनीक, भीड़ विश्लेषण, स्मार्ट नेविगेशन, लोकल इंटेलिजेंस और डेटा डैशबोर्ड जैसी अत्याधुनिक विधियां शामिल हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए विश्व स्तर पर तीन शहरों को चुना गया है। इसमें भारत में वाराणसी के अलावा इटली के वेनिस व अमेरिका का डिट्राइट शहर शामिल है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में बादलों ने ग‍िराया पानी और पारा, मौसम व‍िभाग की भ‍व‍िष्‍यवाणी ने चौंकाया

काशी एशिया का एकमात्र शहर होगा जहां यह अत्याधुनिक तकनीक लागू की जाएगी। इसके लिए देश की शीर्ष पांच कंपनियों को चयनित किया गया है। इसमें आर्केडिस, सिटीडेटा.इंका, वोजिक एआइ, प्रमेया कंसल्टिंग और द अर्बनाइज़र कंपनी शामिल है। यह कंपनियों तकनीक आधारित समाधान के जरिए शहर की गलियों, घाटों और प्रमुख स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करेंगी।

यह भी पढ़ें : एलन मस्क की कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी, हजारों लोगों को इस तरह बनाया श‍िकार

इसके क्रियान्वयन के लिए प्रति टीम 1.30 लाख अमेरिकी डालर की वित्तीय सहायता दी जाएगी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि काशी में बढ़ते जनसंख्या व यातायात के दबाव को देखते हुए को देखते हुए आधुनिक तरीके से शहर में भीड़ प्रबंधन पर कार्य करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में फ‍िर टूटेंगे लोगों के मकान, घरों पर लगेंगे लाल न‍िशान, कहीं आपका घर जद में तो नहीं?

इस प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के लिए टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन तीन मिलियन डालर (करीब 25 करोड़ रुपये) खर्च करेगा। इस पहल के तहत श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय निवासियों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए शहर में बेहतर और सुगम आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन की पहल काशी को वैश्विक मंच पर भीड़ प्रबंधन के क्षेत्र में मिसाल बनाएगी।

यह इनोवेशन शहर की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक समाधान की ओर कदम है। वहीं टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम डायरेक्टर गणेश ने कहा कि काशी जैसी ऐतिहासिक और जटिल संरचना वाले शहर में यह चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन चयनित कंपनियों के माध्यम से शहर में सुगम, सुरक्षित और स्मार्ट आवागमन की दिशा में नया अध्याय शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : सोनभद्र ड्यूटी पर PAC कांस्टेबल ने की आत्महत्या, मानसिक स्वास्थ्य पर उठा सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।