Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निवीर योजना: पूर्वांचल में युवाओं का रिकॉर्ड पंजीकरण, सेना में जाने का बढ़ा रुझान

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 07:54 AM (IST)

    पूर्वांचल में अग्निवीर योजना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। 2025-26 भर्ती के लिए 12 जिलों से 1.02 लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जो द ...और पढ़ें

    ‘अग्निवीर’ योजना में किए गए गए क्रमवद्ध बदलावों से बढ़ा युवाओं में आकर्षण। जागरण

    ‘अग्निवीर’ योजना में किए गए गए क्रमवद्ध बदलावों से बढ़ा युवाओं में आकर्षण। जागरण

    HighLights

    1. पूर्वांचल में 1.02 लाख युवाओं ने अग्निवीर के लिए पंजीकरण किया।

    2. सेना के नियमों में बदलाव से युवाओं का आकर्षण बढ़ा।

    3. कौशलवीर प्रमाणपत्र युवाओं को भविष्य में रोजगार में मदद करेगा।

    राकेश श्रीवास्तव, वाराणसी। वर्ष 2022 में युवाओं को फौजी बनाने के लिए शुरू की गई ‘अग्निवीर’ योजना पूर्वांचल में युवाओं को खूब भा रही है। वर्ष 2025-26 में ‘अग्निवीर’ भर्ती के लिए किए जा रहे आनलाइन रजिस्ट्रेशन में 1:02 हजार युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराना इसका सुबूत है। 12 जिलों के युवाओं के रजिस्ट्रेशन की यह संख्या देश के 58 सेना भर्ती कार्यालयों में सबसे ज्यादा है।

    इन युवाओं ने ‘अग्निवीर’ योजना के जरिए फौजी बनने का सपना संजोए हैं। युवाओं में ‘अग्निवीर’ योजना के प्रति बढ़े आकर्षण के पीछे साल-दर-साल भारतीय सेना द्वारा युवाओं की सहूलियत की दृष्टि से क्रमबद्ध किए गए कई बदलावों को अहम माना जा रहा है।

    नौ दिन के बढ़ानी पड़ी रजिस्ट्रेशन की तिथि
    वर्ष 2025-26 में सेना भर्ती कार्यालय अग्निवीर भर्ती योजना में युवाओं की भर्ती के लिए पांचवीं बार रजिस्ट्रेशन करा रहा है। बीते 13 फरवरी से एक अप्रैल तक के लिए खोले गए आनलाइन रजिस्ट्रेशन में युवाओं का उत्साह देखते हुए उसे 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया। इसका असर रहा आठ अप्रैल तक एक लाख दो हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करा डाला। उम्मीद जताई जा रही कि शेष दो दिनों में रजिस्टर्ड युवाओं की संख्या एक लाख पांच हजार से ज्यादा हो सकती है।

    ऐसे बढ़ती गई सहूलियतों तो बढ़ाया युवाओं में आकर्षण
    वर्ष 2022 में कोविड काल बीतने के बाद युवाओं के लिए सरकार ‘अग्निवीर’ भर्ती योजना लेकर आई।खुली भर्ती हुई तो उसमें 1,43,264 युवा शामिल हुए, जिसमें 592 युवा ‘अग्निवीर’ बने। इसमें देश के कई प्रांतों से युवा पहुंचे तो भारतीय सेना ने दूसरी बार रजिस्ट्रेशन में आधार जरूरी कर दिया।

    यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस के C-6 कोच की खिड़की का शीशा टूटा, पत्थरबाजी की आशंका, घटना के बाद रोकनी पड़ी ट्रेन

    इसके पीछे तर्क था ज्यादा से ज्यादा स्थानीय युवा भर्ती के लिए आयोजित रैली में शामिल हों। ‘अग्निवीर’ योजना में आकर्षण बढ़ाने के लिए गांव-गांव कैंप लगाए गए, अग्निवीर के बारे में युवाओं को जागरूकता के लिए प्रचार गाड़ी भेजी गई।

    इसके अलावा एक अभ्यर्थी को दो-दो पदों के रजिस्ट्रेशन की छूट, दौड़ की कैटगरी को दो से बढ़ाकर चार चरण करना, दौड़ में अव्वल आए युवा को सेना का प्रतीक चिह्न देना व कौशलवीर का प्रमाणपत्र देने का निर्णय शामिल रहा। कौशलवीर प्रमाणपत्र में अग्निवीर की मेधा दर्शाई जाती है। चार साल की नौकरी करने के बाद युवा कौशलवीर प्रमाणपत्र युवाओं के लिए स्टार्टअप बनने, निजी संस्थान में नौकरी प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

    खबरें और भी

    इसका असर रहा कि दूसरी अग्निवीररैली में 43922 युवा, तीसरी रैली में 49371, चौथी में 56,448 व पांचवीं में 1:05 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।इसी क्रम में भर्ती के आंकड़े देखें तो 1211, 625 व 3513 रहा। राज्य सरकारें व निजी क्षेत्र की कंपनियां पहले ही अग्निवीरों को भर्ती में छूट दे रही हैं।

    agni (1)

    एआई इमेज


     



    जिला प्रशासन, मीडिया, हमारी टीम के प्रयास से हमारी बातें युवाओं तक पहुंच पाई है। फार्म भरने में होने वाली दिक्कत को हमारे हेल्प डेस्क ने आसान किया। भारतीय सेना ने भी नियमों में कई बदलाव किए, जिससे हम रजिस्ट्रेशन का रिकार्ड तोड़ पाए हैं। पदों की संख्या बढ़ने से भी युवाओं का रुझान बढ़ा है।

    -

    -शैलश कुमार, कर्नल/निदेशक सेना भर्ती कार्यालय।