Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का मुकाबला करने के लिए...', बीजेपी की प्रचंड जीत पर क्‍या बोले अखि‍लेश?

    By Vinay SaxenaEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 03:56 PM (IST)

    राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक ...और पढ़ें

    भाजपा की जीत पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।
    भाजपा की जीत पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।

    एएनआई, वाराणसी। मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हम निराश नहीं है, लोकतंत्र-राजनीति में इस प्रकार के परिणाम आते हैं... भाजपा जैसी बड़ी पार्टी का मुकाबला करने के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी पड़ेगी... आने वाले समय में परिणाम दूसरे होंगे..."

    राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने विपक्षी दलों में खलबली मचा दी है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली जीत छत्तीसगढ़ की है।

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश चुनाव हारकर भी जीत गए अखिलेश, कांग्रेस को कई सीटों पर हराया; यूपी में बनाएगी दबाव

    समाजवादी पार्टी ने भी एमपी में प्रत्‍याशी उतारे थे। सपा को भी एमपी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। हालांक‍ि, चुनाव हारकर भी अखि‍लेश जीत गए हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश की निवाड़ी विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस को 17,157 मतों से हरा दिया। यहां पर समाजवादी पार्टी को 32,670 वोट मिले हैं। चांदला विधानसभा में भाजपा ने कांग्रेस को 15,491 मतों से हराया है। यहां भी सपा को 24,977 वोट मिले हैं। इसी प्रकार राजनगर विधान सभा में भाजपा ने कांग्रेस को 5,867 वोटों से हराया, यहां भी साइकिल को 6,353 वोट मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: 'पर‍िणाम गले के नीचे उतर पाना मुश्किल', भाजपा की जीत पर Mayawati का र‍िएक्‍शन; क्‍या-क्‍या बोलीं?

    ऐसे में यह समझा जा सकता है क‍ि सपा मध्य प्रदेश में भले ही एक भी सीट जीत न पाई हो, लेकिन उसने कांग्रेस को हरा जरूर दिया है। जतारा भी ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस जितने मतों से भाजपा से हारी है, उससे ज्यादा वोट सपा को मिले हैं। हार के बावजूद अखिलेश के लिए यह चुनाव परिणाम राहत देने वाले हैं।

    खबरें और भी