अक्षय तृतीया इस दिन, सोने- चांदी की घटी कीमतों का फायदा उठाने का है आपके पास मौका, नोट कर लें सारी डिटेल
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को है, जो सोना खरीदने का शुभ अवसर है। रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोने की कीमतों में 10,000 रुपये की गिरावट फिलहाल आई है। ...और पढ़ें

अक्षय तृतीया 2026: सोने की घटी कीमतों का लाभ उठाएं, अभी करें बुकिंग।
HighLights
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
सोने की कीमतों में 10,000 रुपये की गिरावट।
शुभ मुहूर्त में अभी से सोना बुक करें।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। भारतीय परंपरा में सोने को समृद्धि से ही नहीं बल्कि धर्म और आध्यात्म से भी जोड़ा गया है। वैदिक हिंंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनरतेरत और अक्षय तृतीया पर सोना- चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। सोने को खरीदने के लिए हिंंदू मतावलंबी इन तिथियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी दिन भगवान परशुराम की जयंती का उत्सव भी मनाया जाता है।
दूसरी ओर सोना रिकार्ड ऊंचाई तय करने के बाद अब कम हो चुका है। कई देश सोना बेच रहे हैं तो कई देशों में सोने की मांग भी बढ़ गई है। मांग और खपत के साथ ही युद्ध के माहौल के बीच सोने को सहेजने का दौर भी चल रहा है। सुरक्षित माना जाने वाला सोना अधिकतम ऊंचाई के बाद गिरा भी है। वहीं चांदी की कीमतें भी पर्याप्त कम हो चुकी हैं।
हालांकि समय समय पर उतार चढ़ाव स्वाभाविक है लेकिन इस बार अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। फिलहाल लगभग बीस दिन की दूरी है और आयोजन के पूर्व भी कई लोग सराफा कारोबारियों के यहां उस दिन के लिए आज के भाव के लिहाज से सोने की बुकिंंग कर रहे है। जबकि चांदी की भी पर्याप्त डिमांड बनी हुई है।
फिलहाल रिकार्ड ऊंचाई के बाद सोने की कीमत में दस हजार रुपये की कमी है। लिहाजा आगे सोने की कीमतें वैश्विक युद्ध के माहौल में बढ़ीं तो त्योहार पर सोना खरीदने की उम्मीद कम ही है। माना जा रहा है कि लोग अभी से बाजार के हाल देखकर सोने के लिए हिम्मत जुटाने लगे हैं। जबकि चांदी भी कम होने के बाद अब बजट में आने से खरीदारों के बीच डिमांड बढ़ रही है।
खबरें और भी
कई सराफा कारोबारी अपने ग्राहकों को फोन कर त्योहार पर अभी से बुकिंंग के लिए सचेत करने लगे हैं। अन्य कई त्योहारों के विपरीत, जो एक सीमित समय सीमा पर निर्भर करते हैं, अक्षय तृतीया को स्वयं शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीद करने पर इसके कभी भी क्षय नहीं होने का मान भी है।
फिलहाल सोने की कीमत में सुर्खाब के पर कब लगेंगे यह बताना मुश्किल है। कम होगा या बढ़ेगा की कयास बाजी के बीच त्योहार भी बीस दिन बाद आने जा रहा है। हालांकि तिथियों के अनुसार 19 और 20 अप्रैल की तिथि कई पंचांग बता रहे हैं। लेकिन खरीदारी के मुहूर्त को लेकर भी कई जानकारियां सामने आ रही हैं।
लिहाजा आप भी जान लें कि उदया तिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने की जानकारी ज्योतिषी दे रहे हैं। 2026 में अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ेगी। तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक चलेगी। इस दिन स्वर्ण क्रय का शुभ समय 19 अप्रैल प्रातः 10:49 से 20 अप्रैल प्रातः 06:14 तक विशेष मंगलकारी माना गया है। मगर चूंकि 20 अप्रैल को सुबह दुकानें मुहूर्त के बाद खुलेंगी लिहाजा एक दिन पूर्व ही खरीदारी करना बेहतर रहेगा।