विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनंत अंबानी के रिसेप्शन में रामनगर के हथकरघा से होगा बुनकारी का प्रदर्शन, मां कोकिला बेन के लिए बन रहा खास परिधान

Published: Sun, 30 Jun 2024 09:39 AM (IST)

अनंत और राधिका की अगले महीने 12 जुलाई में शादी होने वाली है। इस शादी की चर्चा अपने ही देश ...और पढ़ें

अनंत के रिसेप्शन में नीता अंबानी की माँ कोकिला बेन के लिए रामनगर में बन रही विशेष साड़ी। जागरण
अनंत के रिसेप्शन में नीता अंबानी की माँ कोकिला बेन के लिए रामनगर में बन रही विशेष साड़ी। जागरण

HighLights

  1. पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शनी के लिए भी भेजा जा रामनगर का हैंडलूम
  2. रामनगर के कारीगर मेहमानों को दिखाएंगे साड़ी बुनाई की तकनीक

जसवंत सिंह, जागरण, रामनगर। रामनगर की साड़ियां और बुनाई की परंपरागत तकनीक पेरिस ओलिंपिक में प्रदर्शित की जाएगी। प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के विवाह (12 जुलाई) के बाद 17 जुलाई को आयोजित रिसेप्शन में भी मेहमानों के लिए सामने बनारसी साड़ी बुनाई की तकनीक का प्रदर्शन होगा।

इसके लिए रामनगर सहित्यनाका स्थित आदर्श सेल सहकारी समिति से वुडेन फ्रेम हैंडलूम मुंबई भेजा गया है। इसे 27 जून की शाम रिलायंस स्वदेश कंपनी के कर्मचारी ट्रक पर लोड कर ले गए, जो शनिवार शाम पहुंच गया। हैंडलूम चलाने व तकनीक दिखाने के लिए रामनगर से विभोर मौर्या एक सहयोगी के साथ रविवार को फ्लाइट से मुंबई जाएंगे।

यह हैंडलूम 17 जुलाई को परंपरागत विभिन्न पद्धतियों से तैयार बनारसी साड़ियों के उत्पादन के तरीकों को मेहमानों के सामने प्रदर्शित करेगा। विभोर लोगों को बुनाई की विभिन्न विधियां बताएंगे। बताया कि यह हैंडलूम तीन महीने मुंबई में रहेगा। इससे रंगकाट की एक साड़ी बनाई जाएगी, जिसमें अलग-अलग रंग के धागों के साथ ही विभिन्न रंग के सोने व चांदी के तार बनाकर लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-उत्‍तर प्रदेश बना आभा आईडी से एक करोड़ टोकन जनरेट करने वाला पहला राज्य, इन्‍हें छोड़कर बना अव्‍वल

यही नहीं रिलायंस स्वदेश के माध्यम से रामनगर का हैंडलूम पेरिस में हो रहे ओलिंपिक में भी मेहमानों को भारतीय परिधान व साड़ियों के प्रति रिझाएगा। हैंडलूम बीते अप्रैल माह में रामनगर से मुंबई गया था। जहां से हैंडलूम जलमार्ग से रास्ते पेरिस के लिए निकला।

26 जुलाई को पेरिस में शुरू हो रहे ओलिंपिक में दुनियाभर के खिलाड़ी व मेहमान जुटेंगे। ओलिंपिक में प्रदर्शनी के दौरान हैंडलूम आपरेटर मोनिका मौर्या व नीलू मौर्य आने वाले मेहमानों को प्राचीन व परंपरागत भारतीय परिधान बनाने के तरीकों की जानकारी देंगे। 17 जुलाई को रिलायंस स्वदेश की टीम के साथ मोनिका व नीलू फ्लाइट से पेरिस जा रहे हैं, जो 11 अगस्त को ओलिंपिक खत्म होने के बाद ही भारत आएंगे।

इसे भी पढ़ें-नीट मामले में एमबीबीएस छात्र को लेकर जांच करेगी सीबीआई, इस साल्‍वर गैंग का नाम आया है सामने

कोकिला बेन के लिए बन रही विशेष साड़ी

प्रमुख उद्योगपति नीता अंबानी की मां कोकिला बेन के लिए रामनगर के आदर्श सेल बुनकर सहकारी समिति के कारीगरों द्वारा विशेष साड़ी की बुनाई की जा रही है। हस्तनिर्मित इस साड़ी को बनाने में प्रतिदिन आठ बुनकर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत कर तैयार कर रहे है। यह साड़ी अब अपने अंतिम दौर में है।

सोने-चांदी के तार के साथ ही उनकी साड़ी पर आकर्षक व सुंदर सोने के तार के चेक बाक्स बनाए जा रहे हैं। साड़ी में बहुत मात्रा में बूटी का प्रयोग हो रहा है। साथ ही डिजाइनर द्वारा दी गई साफा डिजाइन भी तैयार की जा रही है। तैयार होने के बाद यह साड़ी 1200 ग्राम की होगी, जो बहुत ही अलग व आकर्षक होगी। इस साड़ी को तैयार करने में लगभग 80 हजार से एक लाख रुपये तक खर्च आएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।