यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi New CM: आतिशी बनारस में बनकर आई थीं दुल्हन, अब संभालेंगी दिल्ली की कमान
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का बनारस से गहरा नाता है। बनारस उनकी ससुराल है। उन्होंने 2006 में प्रवीण सिंह से विवाह किया था। प्रवीण एक जाने-माने शिक ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का संबंध बनारस से भी है। बनारस उनकी ससुराल है। उनका विवाह 2006 में प्रवीण सिंह से हुआ था। एक ख्यात शिक्षाविद परिवार के सुपुत्र प्रवीण से उनका परिचय दिल्ली में ही अध्ययन के दौरान हुआ था।
प्रवीण ने आइआइटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद आइआइएम अहमदाबाद से एमबीए किया। फिर अमेरिका और इंग्लैंड में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम किया। अध्ययन के दौरान प्रवीण सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे।
आतिशी की भी सामाजिक कार्यों में रुचि थी। दोनों ने मिलकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के लिए 2007 में मध्य प्रदेश में आत्मनिर्भर समुदाय स्थापित किया था। इसका उद्देश्य गांवों को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीणों को शिक्षित करना था।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में लगेंगे 40 ट्रांसफार्मर, 25 हजार घरों को और अच्छी मिलेगी बिजली
प्रवीण और आतिशी दोनों ही आरंभ में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। आतिशी की राजनीति में रुचि थी तो प्रवीण विशुद्ध रूप से सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित थे।
प्रवीण को प्रचार-प्रसार और चमक-दमक से दूर रहना पसंद था। उन्होंने बाद में स्वेच्छा से अलग-अलग रहने का निर्णय लिया। मूल रूप से मीरजापुर निवासी प्रवीण अब आदिवासियों के बीच रहकर उनके उत्थान के लिए कार्य करते हैं।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी