Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varanasi News: आयुर्वेदिक अस्पताल की अचानक गिरी छत, मचा हड़कंप, इलाज के लिए आए मां-बेटा घायल

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:11 AM (IST)

    उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल की जर्जर स्थिति को देखते हुए दैनिक जागरण ने पिछले साल 31 मार्च को ही ...और पढ़ें

    आयुर्वेदिक अस्पताल की छत गिरी, माता-पिता के साथ घायल बच्चा। जागरण
    आयुर्वेदिक अस्पताल की छत गिरी, माता-पिता के साथ घायल बच्चा। जागरण

    HighLights

    1. दैनिक जागरण ने पिछले साल ही भवन के जर्जर होने की ओर दिलाया था ध्यान
    2. अधिकारियों की मिलीभगत से सिर्फ रंगाई पोताई कर चालू रखा गया था अस्पताल

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। कबीरचौरा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में शनिवार को छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। इलाज के लिए आए मां-बेटा घायल हो गया। 

    दोपहर में बहिरंग विभाग में डा. निलाद्री भट्टाचार्य व डा. दिलीप उपाध्याय मरीजों को परामर्श दे रहे थे। इस दौरान अचानक छत का हिस्सा टूट कर गिर पड़ा। इसमें इलाज कराने आई पियरी निवासी महिला और उनका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गया।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में एक हफ्ते से बारिश जारी, IMD ने लखनऊ-सिद्धार्थनगर-पीलीभीत सहित 35 जिलों में जारी किया अलर्ट

    महिला डाक्टर को दिखाने के बाद ओपीडी से सटे दूसरे कमरे में दवा काउंटर पर दवा ले रही रही। अचानक दवा वितरण कक्ष के छत का एक हिस्सा भर-भरा कर गिर गया। इससे मरीज सहम उठे। संयोग ही रहा कि जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई। डा. निलाद्री ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी है। बालक के घर जाकर चेकअप किया गया है। हादसे से बालक दहशत में है।

    इसे भी पढ़ें- भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की आशंका होगी खत्‍म, अब परीक्षा से पांच घंटे पहले तय होगा प्रश्नपत्र, जानिए कैसे

    अब एमसीएच विंग के तीसरे तल पर चलेगा अस्पताल

    आयुर्वेदिक अस्पताल की छत गिरने के बाद अब इसका संचालन समीप स्थित एमसीएच विंग में किया जाएगा। इसके लिए तीसरे तल पर व्यवस्था की गई है। आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. सरोज शंकर राम का कहना है कि अस्पताल के भवन की छत गिरने की जानकारी है। अस्पताल बंद कर दिया गया है।

    मामला आयुष एवं खाद्य औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के भी संज्ञान में है। सीएमओ डा. संदीप चौधरी से बात की गई है। एमसीएच विंग बिल्डिंग में तीसरे तल पर अस्पताल चालू कराने का आश्वासन दिया है।

    खबरें और भी