वाराणसी एयरपोर्ट प्रशासन का बड़ा फैसला: 1 साल के लिए रात की उड़ानों पर लगाई रोक, सामने आई वजह
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक साल के लिए रात की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। सोमवार से लागू हुई इस व्यवस्था के तहत रात 1 ...और पढ़ें

बाबतपुर एयरपोर्ट से एक साल तक के लिए रात की उड़ानों पर रोक
HighLights
वाराणसी एयरपोर्ट पर रात की उड़ानें एक साल तक बंद।
रात 11:30 बजे से आठ घंटे तक विमान संचालन नहीं।
रनवे विस्तार और मजबूतीकरण के लिए लिया गया फैसला।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से अब एक साल तक रात की उड़ानों पर रोक रहेगी। सोमवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके तहत रात 11:30 बजे से आठ घंटे तक विमान संचालन नहीं होगा।
इस दौरान एयरपोर्ट के रनवे एक्सटेंशन और मजबूती का कार्य कराया जाएगा। रनवे के कार्य में मजबूती, लाइटिंग सिस्टम समेत अन्य तकनीकी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा ताकि भविष्य में बड़े विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से हो सके।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि रनवे से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इस कारण रात्रि 11:30 बजे से आठ घंटे तक उड़ानों के संचालन पर रोक लगाई गई है। यह फैसला सुरक्षा और रनवे की दीर्घकालिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।