बनारस बनेगा बॉक्सिंग का हब, बोले भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार- 'अप्रैल में शुरू होगा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी'
भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि अप्रैल से डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय खेल प्राधिकरण का नेशनल सेंटर ऑफ एक् ...और पढ़ें

भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार और वाराणसी बॉक्सिंग संघ की अध्यक्ष डॉ. नीलू मिश्रा।
HighLights
वाराणसी जल्द बनेगा बॉक्सिंग का प्रमुख केंद्र।
अप्रैल से नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी सिगरा में शुरू होगा।
अंतरराष्ट्रीय कोच युवा बॉक्सरों को प्रशिक्षण देंगे।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी जल्द ही बॉक्सिंग का हब बन जाएगा। इस की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। भारतीय बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने रविवार को बताया कि अप्रैल से डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सिगरा में भारतीय खेल प्राधिकरण का नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी काम करना शुरू कर देगा।
यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। इसके अलावा बीएचयू में भी भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर को और अपग्रेड किया जाएगा। भारतीय बॉक्सिंग संघ का पूरा प्रयास होगा कि वाराणसी में पूरे देश के युवा बॉक्सरों की सेना तैयार हो।
वाराणसी में जल्द ही उच्च स्तरीय बॉक्सिंग रिंग की बन कर तैयार हो जाएंगे। हमारा प्रयास है कि युवा बॉक्सर शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के माहौल में तैयारियां करे ताकि उनको अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। वाराणसी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
जिला बॉक्सिंग संघ की अध्यक्ष डॉ. नीलू मिश्रा ने बताया कि जिला बॉक्सिंग संघ जल्द ही प्रतिभा खोज परियोजना शुरू करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खोज कर उनको उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विकास इंटर कालेज परमानंदपुर को सेटेलाइट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
खबरें और भी
इसके अलावा वाराणसी में कार्यरत बॉक्सिंग एकेडमी को भी जोड़ा जाएगा। चयन परीक्षण में इनका सहयोग भी लिया जाएगा। सभी खिलाड़ियों का डाटा बेस तैयार किया जाएगा ताकि सबको सभी जानकारी समय से मिल जाए। इसके अलावा थिंक टैंक पर भी जल्द काम शुरू कर देगा। जिनमें जनपद के वरिष्ठ बॉक्सरों को शामिल किया जाएगा।