विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बनारस वालों अलर्ट हो जाओ, सिगरा फीडर पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक ठप रहेगी बि‍जली आपूर्त‍ि

By Shivam SinghEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 07 Sep 2026 07:55 PM (IST)

वाराणसी के कई इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। लाइन चार्जिंग, रेक्टिफिकेशन और अनुरक्षण कार्यों के कारण सिगरा, जयप्रकाश नगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

वाराणसी में बिजली कटौती: सिगरा और आसपास के इलाकों में आज ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति।

वाराणसी में बिजली कटौती: सिगरा और आसपास के इलाकों में आज ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति।

HighLights

  1. सिगरा, जयप्रकाश नगर में सुबह 10:30 से 2 बजे तक बिजली बाधित।

  2. शंकुलधारा उपकेन्द्र क्षेत्रों में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली गुल।

  3. रखरखाव, टेस्टिंग और सड़क चौड़ीकरण के कार्यों से विद्युत आपूर्ति बाधित।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने वाली है। विद्युत विभाग द्वारा लाइन चार्जिंग, रेक्टिफिकेशन, टेस्टिंग एवं अनुरक्षण के कार्यों के कारण यह कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र नगर निगम से जुड़े जयप्रकाश नगर-सिगरा फीडर पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

इससे जयप्रकाश नगर, सिगरा, भारत सेवाश्रम संघ, गांधीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी। इसी दिन 33/11 केवी शंकुलधारा उपकेन्द्र से पोषित कई फीडरों पर भी काम होगा। उपखंड अधिकारी अमित कुमार मौर्य ने बताया कि बिरदोपुर, रघुनाथनगर, देवपोखरी, आजाद नगर, बजरडीहा, सुदामापुर, जवाहरनगर, बड़ी गैबी, श्रीनगर, लक्सा और दुर्गाकुंड फीडर पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे पेयजल एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। कार्यों के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

सड़क चौड़ीकरण के कारण यहां इतने देर प्रभावित रही बिजली
जिले में सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए पोल और लाइन शिफ्टिंग और पावर ट्रांसफार्मर टेस्टिंग के चलते बिजली विभाग ने दिनभर शटडाउन लिया गया। नगरीय विद्युत वितरण खंड-मडौली के अनुसार 33/11 केवी कोटवा उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी महेशपुर फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रही।

इससे महेशपुर जीटी रोड, कोटवा मोड़, बौलिया, भीटारी, शक्तिपुरम कालोनी, पशियाना गली, नाथू चाय व आसपास के क्षेत्र प्रभावित रही। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोल, लाइन और परिवर्तकों की शिफ्टिंग का काम किया गया। इसी खंड के भट्टी उपकेंद्र पर भी शटडाउन सुबह 11 से एक बजे तक लिया गया। कुशवाहा नगर फीडर बंद होने से हरपालपुर, कन्हीसराय और लोहता इलाके प्रभावित रही। इसके बाद एक से तीन बजे तक भट्टी व बजरंग नगर फीडर पर काम किया।

इससे भट्टी, लोहता स्टेशन रोड, महमूदपुर, रहीमपुर, धन्नीपुर और लोहता थाना के आसपास बिजली नहीं आई। नगरीय विद्युत वितरण खंड-द्वितीय ने भी पांडेयपुर और लेदुपुर उपकेंद्रों से निकलने वाले लालपुर व आशापुर फीडरों पर सुबह 11 से दो बजे तक शटडाउन लिया। इससे पांडेयपुर, काली माता मंदिर चौराहा, राय साहब का बगीचा, रुस्तमपुर, पैगम्बरपुर, नटूई, सिंचाई विभाग कालोनी, चंद्रा चौराहा, आशापुर, अमनपुरी कालोनी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही। यहां केबल होस्टिंग, पोल शिफ्टिंग, लाइन रिकंडक्टरिंग और पेड़ कटिंग का काम किया गया।