मेष, कन्या और तुला राशि वाले रहें सावधान, अगस्त माह की शुरुआत में शुक्र का कन्या राशि में गोचर करेगा व्यापक फेरबदल
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, अगस्त की शुरुआत में शुक्र का कन्या राशि में गोचर कुंभ में बैठे राहु के साथ षडाष्टक योग बनाएगा। यह योग मेष, कन् ...और पढ़ें

अगस्त में शुक्र गोचर से मेष कन्या तुला राशि पर व्यापक असर, रहें सावधान।
HighLights
अगस्त में शुक्र का कन्या राशि में गोचर, षडाष्टक योग बनेगा।
मेष, कन्या, तुला राशि वालों को आर्थिक, प्रेम में चुनौती।
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने सतर्क रहने की सलाह दी।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी के ख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने तीन राशियों को सावधान करते हुए सतर्क रहने की बात कही है। बताया कि अगस्त के महीने की शुरुआत में ही शुक्र का कन्या राशि में गोचर होगा जिसके चलते कुंभ में बैठे राहु के साथ शुक्र षडाष्टक योग बनाएंगे। इस योग के चलते किन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र ग्रह एक अगस्त को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। कन्या राशि में शुक्र के गोचर के साथ ही कुंभ में बैठे राहु के साथ शुक्र षडाष्टक योग बना चुके हैं। ज्योतिष में इस योग को शुभ नहीं कहा जाता। ऐसे में राहु-शुक्र का यह षडाष्टक योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परेशानियां और लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है, इसलिए इन राशियों को सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
षडाष्टक योग के दौरान शुक्र आपके छठे भाव में होंगे जोकि शत्रु और रोग का भाव कहा जाता है। आपके विरोधी आपके कार्य में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्कता आपको बरतनी होगी। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे का दखल अलगाव का कारण बन सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अगर धन का निवेश करने वाले हैं तो पहले सलाह मशवरा किसी अनुभवी से आपको कर लेना चाहिए। उपाय के तौर पर विष्णु भगवान की पूजा आप कर सकते हैं।
कन्या राशि
षडाष्टक योग के दौरान शुक्र आपकी ही राशि में नीच अवस्था में विराजमान होंगे वहीं राहु आपके छठे भाव में रहेंगे। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। कोई गंभीर बीमारी आपको घेर सकती है, सतर्क रहें। कारोबारियों को धन का लेन-देन किसी अनुभवी को पास रखकर ही करना चाहिए, वरना घाटा हो सकता है। इस राशि के कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर भगवान शिव के मंत्रों का जप करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
खबरें और भी
तुला राशि
आपके द्वादश भाव में आपकी राशि के स्वामी शुक्र नीच अवस्था में षडाष्टक योग के दौरान रहेंगे। द्वादश भाव हानि का कारक माना जाता है इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्कता आपको बरतनी होगी। उधार का लेन-देन करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा अगस्त माह में नहीं करना चाहिए। प्रेम संबंधों में भी बेवजह के झगड़े दूरियां पैदा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी संभलकर आपको रहना होगा। उपाय के तौर पर तुला राशि के लोगों को मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।