Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BHU में पेयजल और शौचालय में गंदगी के विरोध में छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर धरने पर बैठे

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:00 AM (IST)

    बीएचयू के बिड़ला ए छात्रावास के छात्रों ने पानी और साफ-सफाई की कमी के खिलाफ शनिवार देर रात बिड़ला चौराहे पर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    बीएचयू में पानी न मिलने के कारण धारण दे रहे बिड़ला ए के छात्रों को समझाते प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी

    बीएचयू में पानी न मिलने के कारण धारण दे रहे बिड़ला ए के छात्रों को समझाते प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। बीएचयू के बिड़ला ए छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ छात्रों का आक्रोश शनिवार को देर रात सड़क पर उतर आया। छात्रावास में पानी और साफ-सफाई जैसी समस्याओं से त्रस्त छात्रों ने बिड़ला चौराहे पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया और मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया है।

    छात्र अभिषेक सिंह ने बताया कि छात्रावास के करीब सौ कमरों के छात्रों के लिए पेयजल की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। परिसर में लगे वाटर कूलर की क्षमता इतनी कम है कि महज आधे घंटे में पानी समाप्त हो जाता है।

    74997066

    इसके अलावा, पानी की शुद्धता को लेकर भी छात्र आशंकित हैं। आरओ सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित नहीं है। छात्रों ने प्रशासन पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया है।

    कहा कि बाथरूम और शौचालयों की नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कई दिनों से शिकायतों के बावजूद वार्डन या विवि प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

    छात्रों का कहना है कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर आकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण का लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका प्रदर्शन और धरना जारी रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सपनों को मिली नई उड़ान: यूपी में शिक्षा के अधिकार का दिखा असर, नामांकन में वाराणसी और बुलंदशहर ने गाड़े झंडे